Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

क्या पॉर्लर वाली दीदी ने खराब कर दी है Eyebrow? इन तरीकों से करें सही

How To Fix Overplucked Eyebrows Naturally: कई बार हम खूबसूरत लुक की उम्मीद से पार्लर जाते हैं, लेकिन वापस आने के बाद आईने में अपनी Eyebrow देखकर मूड खराब हो जाता है। चलिए नीचे देखें इसे सही करने का तरीका।
Updated:- 2026-03-21, 14:17 IST
image

How To Fix Eyebrows: अक्सर ऐसा होता है कि आइब्रो को परफेक्ट शेप देने के लिए पॉर्लर जाते हैं, लेकिन वापस आते समय मिरर में जब चेहरा देखते हैं, तो कभी आइब्रो बहुत पतली,कभी ज्यादा छोटी, तो कभी दोनों का शेप अलग-अलग दिखता है।

अगर आपकी Eyebrow भी गलत शेप में बन गई है, तो कुछ आसान और घरेलू तरीकों से उसे धीरे-धीरे सही किया जा सकता है। थोड़ी समझदारी और सही देखभाल से आपकी आईब्रो दोबारा नेचुरल और खूबसूरत दिख सकती है। नीचे देखें तरीके।

खराब आइब्रो सही कैसे करें? (How To Fix Bad Eyebrows)

सबसे पहले तुरंत दोबारा थ्रेडिंग कराने की गलती न करें। कई लोग शेप बिगड़ने के बाद उसे तुरंत ठीक करवाने की कोशिश करते हैं, जिससे आईब्रो और पतली हो जाती है। बेहतर है कि 3–4 हफ्ते तक बालों को नेचुरली बढ़ने दें। इस दौरान अनचाहे छोटे बालों को खुद से छेड़ने से बचें।

इसे भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोर‍ियन स्‍टार जैसा लुक पाने के लि‍ए ऐसे करें मेकअप, कमाल की द‍िखेंगी आप

मेकअप की मदद से शेप को सुधारें (How To Fill Eyebrows Naturally)

How To Fill Eyebrows Naturally

अगर पार्लर वाली दीदी ने आईब्रो के बीच में गैप छोड़ दिया है या उसे बहुत पतला कर दिया है, तो मेकअप करके आप इस समस्या से बच सकती हैं।

  • पेंसिल लगाने के बाद आईब्रो ब्रश से उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अगर आईब्रो का शेप ऊपर-नीचे हो गया है, तो आईब्रो के किनारों पर थोड़ा सा कंसीलर लगाएं।
  • इससे किनारों की लाइन साफ दिखेगी और बिगड़ा हुआ हिस्सा छिप जाएगा।
  • अपनी आईब्रो के बालों के रंग से मैच करती हुई आईब्रो पेंसिल लें। जहां बाल कम हैं, वहां हल्के हाथों से छोटे-छोटे स्ट्रोक बनाएं जैसे कि असली बाल हों।

नेचुरल ग्रोथ के लिए करें ये काम (Eyebrow Shaping Tips At Home)

How to fix eyebrow mistakes

  • खराब आईब्रो को जल्दी भरने के लिए बालों की ग्रोथ बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए आप अरंडी का तेल लगाएं।
  • रात को सोने से पहले उंगली की मदद से थोड़ा सा कैस्टर ऑयल अपनी आईब्रो पर लगाएं और 2-3 मिनट मसाज करें।
  • प्याज के रस में सल्फर होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। कॉटन की मदद से थोड़ा रस आईब्रो पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
  • अगर थ्रेडिंग के दौरान कट लग गया है या त्वचा लाल हो गई है, तो एलोवेरा जेल लगाएं।

इसे भी पढ़ें- आइब्रो ग्रोथ के लिए ऐसे इस्तेमाल करें प्याज का रस, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आपकी आइब्रो खराब हो गई है, तो आप ऊपर बताए गए तरीके से इसे फिक्स कर सकती हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।