क्या है 'मेकअप ड्रॉअर रूल'? जान लें वैनिटी ऑर्गनाइज करने का यह खास तरीका

लड़कियों को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। वे अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में कुछ लड़कियां अपनी अलमारी या वैनिटी बॉक्स में भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप किट्स रखती हैं। अगर आप भी मेकअप की बेहद शौकीन हैं और हर छोटे-बड़े प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप घर पर रहकर मेकअप ड्रॉअर रूल को अपनाकर सभी मेकअप के सामान वेल-ऑर्गेनाइज्ड रख सकती हैं।
बिखरे सामान से पाएं छुटकारा
लड़कियों का वार्डरोब या ड्रेसिंग टेबल हमेशा मेकअप के सामान से बिखरा हुआ रहता है, क्योंकि किसी भी इवेंट, ऑफिस या पार्टी में जाने की जल्दबाजी में वे अपने कपड़े और मेकअप का सामान ऐसे ही फैला देती हैं। जब वे तैयार होकर लौटती हैं, तब उन्हें इन बिखरे हुए सामान को देखकर अहसास होता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है, तो आप मेकअप ड्रॉअर रूल को अपना सकती हैं।
क्या है यह मेकअप ड्रॉअर रूल?
मेकअप ड्रॉअर रूल का मतलब है, जब आप अपने ब्यूटी और मेकअप प्रोडक्ट्स को उनकी जरूरत, कैटेगरी के हिसाब से सही ढंग से इकट्ठाकर एक बॉक्स में रखती हैं, तो यही तरीका मेकअप ड्रॉअर रूल के अंदर आता है। अगर आप बॉक्स में एक हिस्सा आई किट का रखती हैं, तो वहीं दूसरा हिस्सा लिप किट और ऐसे ही हर चीजों को अलग-अलग हिस्से में जमाती हैं, तो यह रूल आपके सामान को सही ढंग से रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- लुमिनस मेकअप मिनटों में करें, पाएं ग्लोइंग और रेडिएंट लुक
कैटेगरी के हिसाब से बांटें सामान
अगर आपके पास एक ही बॉक्स है, जिसमें सभी सामान है, तो आप इन्हें अलग-अलग सेपरेटर या छोटे बॉक्स में रख सकती हैं। इसके अलावा आप एक बॉक्स ऐसा बनाएं, जिसमें सिर्फ वही प्रोडक्ट्स रखें जिनका आप रोजाना इस्तेमाल करती हैं। रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाते वक्त आप जिन मेकअप प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें आप अलग रखेंगी, तो इससे चीजें बिखरेगी नहीं और आसानी से चीजें मिल भी जाएंगी।
अगर आप भी अपने वॉर्डरोब को जमाने वाली हैं और ड्रेसिंग एरिया को एक मेकओवर देना चाहती हैं, तो इस मेकअप ड्रॉअर रूल को फॉलो कर आप भी अपने सभी मेकअप के सामान को सही ढंग से जमा सकती हैं और इनकी केयर भी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- टेप से लेकर कॉटन तक, बिगिनर्स के लिए बेहद काम के हैं ये 5 मेकअप हैक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/The Tidy Space | Kitchen Organization & Hacks/Budget Home Bliss/Best Finds Online
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।