Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

इस वजह से होते हैं हीट पिंपल्स, जानें इसका सही कारण और ठीक करने के उपाय

गर्मियों के मौसम में अक्सर स्किन पर छोटे-छोटे लाल दाने हो जाते हैं। इन दानों को हीट पिंपल भी कहा जाता है। आइए जानते हैं क्या है हीट पिंपल और इसके ठीक करने उपाय।
Updated:- 2022-03-28, 14:01 IST
know what is heat pimple

गर्मियों के मौसम में स्किन पर कई तरह की समस्या हो जाती है। धूप और धूल का असर स्किन पर पड़ता है, जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं। चेहरे पर होने वाले पिंपल के कई कारण होते हैं, उनमें से एक कारण शरीर की गर्मी भी होती हैं। शरीर की गर्मी से होने वाले पिंपल्स को हीट पिंपल कहा जाता है। हीट पिंपल्स लाल छोटे छोटे दाने होते हैं और इन दानों में खुजली भी होती है। हीट पिंपल माथे और गाल पर होते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे हीट पिंपल्स क्या है और इससे छुटकारा पाने के नेचुरल टिप्स।

क्या है हीट पिंपल

heat pimple ()

हीट पिंपल चेहरे पर लाल दाने की तरह नजर आते हैं। यह अक्सर गर्मियों के मौसम में होते हैं क्योंकि इस मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। हीट पिंपल सामान्य पिंपल से अलग होता है। गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से शरीर में सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है। सीबम का अधिक उत्पादन बढ़ने से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से हिट पिंपल बनने लगते हैं।

पिंपल्स के कारण

किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए पहले उसका कारण जानना चाहिए, इससे आप उस समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। हीट पिंपल होने के कई कारण हो सकते हैं।

  • खराब खानपान
  • रोम छिद्रों को बंद होना
  • साफ-सफाई का ध्यान न देना
  • शराब का अधिक सेवन करना
  • बैक्टीरिया इंफेक्शन
  • टाइट फिटिंग के कपड़े पहनना
  • हीट पिंपल से बचाव के उपाय

नीम

त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नीम बेहद असरदार होता है। नीम के पत्तों का इस्तेमाल करने से पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इससे चेहरे की सूजन भी कम होती है। अगर आप गर्मियों में हीट पिंपल से परेशान हैं तो नीम पेस्ट यूज सकती हैं।

त्वचा पर कैसे यूज करें नीम पेस्ट

पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले नीम के पत्ते लें, इन पत्तों को साफ करके पानी में उबाल लें। इसके बाद इन पत्तों को पीस लें। इस लेप में चंदन पाउडर मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। तैयार नीम पेस्ट को पिंपल पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस पेस्ट का उपयोग करें।

हल्दी

Get Rid of Heat Pimple ()

त्वचा की देखभाल के लिए हल्दी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक के गुण पाए जाते हैं जोकि पिंपल के बैक्टीरिया को कम करता है। इसका चेहरे पर उपयोग करने से सूजन भी कम होती है।

पेस्ट बनाने का तरीका

पेस्ट बनाने के लिए हल्दी और दही लें। दोनों को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें। इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। हल्दी और दही के पेस्ट का आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:मुंहासों के दाग-धब्बे खूबसूरती कर रहे हैं खराब? जानें कैसे पा सकते हैं इससे कुछ राहत

एलोवेरा जेल

गर्मियों के मौसम में एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्किन को ठंडक देने के लिए एलोवेरा का उपयोग करना चाहिए। यह पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता है, साथ ही स्किन भी ग्लो करती है। एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इसे रात के समय यूज सकते हैं। रात के समय इसका इस्तेमाल करने से पिंपल जल्दी ठीक हो जाते हैं।

एलोवेरा जेल यूज करने का सही तरीका

एलोवेरा जेल लें इसे चेहरे पर लगाएं। रातभर तक इसे छोड़ दें। हफ्ते में 3 से 4 बार एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं।

शहद

Tips to Get Rid of Heat Pimple ()

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए शहद बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका यूज करने से स्किन इंफेक्शन ठीक हो जाता है। शहद लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें:पिंपल्स के निशान पूरी तरह से खत्म करने के लिए आजमाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

शहद लगाने का सही तरीका

एक चम्मच शहद लें इसमें कच्चा दूध मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। शहद को आप चेहरे पर रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक पाया जाता है, जो कि चेहरे के पिंपल को ठीक करने में मददगार है। यह ऑयल चेहरे की गंदगी को हटाने के साथ-साथ रोम छिद्रों को ओपन करता है। बता दें कि टी ट्री ऑयल चेहरे पर सीधे नहीं लगाना चाहिए, इससे त्वचा पर जलन भी हो सकती है। इसे बादाम का तेल या फिर नारियल तेल के साथ मिक्स करके लगाना चाहिएं।

कैसे लगाएं टी ट्री ऑयल

एक चम्मच नारियल तेल में 2 से 3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं। इसके बाद इसे पिंपल्स पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

गर्मियों के मौसम में स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में पिंपल से छुटकारा पाने के लिए ढीले कपड़े पहनें। हमें उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर जरूर करें और स्किन केयर के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।