Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

Waxing Tips : वैक्सिंग के दौरान नहीं होगा दर्द अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो

इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि वैक्सिंग के दौरान अगर आपको दर्द का सामना करना पड़ता हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2024-06-07, 13:45 IST
waxing tips for avoid pain

वैक्सिंग करने से त्वचा के अनचाहे बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन कई बार ऐसा होता हैं जब महिलाएं वैक्सिंग करने के लिए मना कर देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई महिलाओं को इस बात की शिकायत रहती हैं कि उन्हें वैक्सिंग के दौरान उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ता हैं और इस वजह से वो वैक्सिंग नहीं करवाती हैं। वहीं अगर आपको भी ये शिकायत हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें आप वैक्सिंग करने से पहले फॉलो करती हैं तो आपको दर्द का सामना करना नहीं करना पड़ेगा। 

रेजर का न करें इस्तेमाल 

waxing tips for skin care

कई महिलाएं बालों को हटाने के रेजर का इस्तेमाल करती हैं और इसके बाद वैक्सिंग करती हैं। वहीं कई महिलाएं वैक्स करने के बाद उगने वाले बालों को हटाने के लिए भी रेजर का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप इस तरह से रेजर का इस्तेमाल करती हैं तो वैक्सिंग के दौरान आपको दर्द का सामना करना पड़ सकता है  । वहीं इस दर्द से बचने के लिए आप रेजर का इस्तेमाल न करें। 

इसे भी पढ़ें : Waxing Mistakes: वैक्सिंग करवाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगी स्मूद स्किन

वैक्सिंग से पहले त्वचा को करें साफ

bathing after waxing

कई महिलाएं वैक्सिंग करने के बाद नहाती करती हैं लेकिन ऐसा करना गलत है। वैक्सिंग करने से पहले और बाद में दोनों टाइम नहाना जरूरी है और इसके लिए आप गर्म का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्म पानी से नहाने से जहां त्वचा साफ हो जाती हैं तो वहीं त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं। वहीं नहाने के बाद वैक्सिंग के दौरान दर्द की समस्या भी कम हो सकती हैं।

त्वचा को करें स्क्रब 

foot srucb before waxing

वैक्सिंग करने से पहले त्वचा को स्क्रब करने से भी दर्द की समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।  स्क्रब करने से डेड स्किन साफ हो जाती हैं और डेड स्किन साफ हो जाने से वैक्स करवाते समय दर्द भी नहीं होता है।

नोट : ऊपर बताई गई टिप्स फॉलो करने के बाद भी अगर वैक्सिंग के दौरान दर्द की समस्या होते हैं तो आप किसी प्रोफेशनल या किसी एक्सपर्ट से इस मामले पर टिप्स ले सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें :  Hair Removal: वैक्सिंग करने के बाद करें ये 6 काम, लंबे समय तक त्वचा रहेगी जवां

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।   यहां क्लिक करें 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।