Vitamin E के साथ मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, बालों की देखभाल होगी आसान

अगर आप भी बालों के झड़ने की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए आप विटामिन ई को नारियल तेल, एलोवेरा जैसी चीजों के साथ मिक्स करके इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-10-31, 14:23 IST
image

बदलते मौसम और खराब खानपान की वजह से न सिर्फ स्किन से जुड़ी समस्याएं होती हैं, बल्कि हेयर फॉल की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। आजकल ज्यादातर महिलाएं बाल झड़ने जैसी परेशानी का सामना कर रही हैं। अगर आपके भी बाल लगातार झड़ रहे हैं और अब बहुत पतले हो गए हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर विटामिन ई (Vitamin E) के साथ चार असरदार चीजें अलग-अलग तरीके से मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

विटामिन ई के साथ मिलाकर लगाएं ये 4 नेचुरल चीजें

विटामिन ई कैप्सूल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को नेचुरली मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन चार नेचुरल चीजों के बारे में।

1. विटामिन ई और नारियल तेल

विटामिन ई और नारियल तेल दोनों ही बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।

  • इस बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच नारियल का तेल लें और उसे हल्का गुनगुना कर लें।
  • जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसमें दो विटामिन ई कैप्सूल का तेल निचोड़ कर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब उंगलियों की मदद से इस मिश्रण से अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह मालिश करें।

2. विटामिन ई और एलोवेरा जेल

आप चाहें, तो विटामिन ई और एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले दो चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें।
  • उसमें दो विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
  • यह मिश्रण न सिर्फ बालों को जड़ों से मजबूत बनाएगा, बल्कि स्कैल्प से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करेगा। 

3. विटामिन ई और अरंडी का तेल

विटामिन ई और अरंडी का तेल से भी आप बालों की मसाज कर सकती हैं।

  • एक चम्मच अरंडी का तेल लें और उसमें दो विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिला दें।
  • इसे अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों में लगाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें।
  • यह बालों की ग्रोथ के लिए बहुत असरदार है।

यह भी पढ़ें- Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिला लें ये एक चीज, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर

4. विटामिन ई और दही का हेयर मास्क

विटामिन ई के साथ दही मिलाकर भी आप होममेड मास्क तैयार कर सकती हैं।

  • इसके लिए आधा कप ताजा दही लें और उसमें विटामिन ई कैप्सूल का तेल अच्छी तरह मिला लें।
  • दोनों को मिक्स करके बालों की जड़ों में लगाएं। यह एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर और हेयर मास्क का काम करता है। 

विटामिन ई ऑयल लगाने का सही तरीका

अगर आप भी बालों में विटामिन ई का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इन सही तरीकों को जरूर अपनाएं -

  • विटामिन ई कैप्सूल से बने इन मिश्रणों को केवल बालों की लंबाई पर ही न लगाएं, बल्कि उंगलियों के पोरों की मदद से स्कैल्प की गहराई में जाकर मालिश करें।
  • किसी भी तेल या हेयर मास्क को बालों में कम से कम दो से तीन घंटे तक लगाकर जरूर रखें। आप चाहें तो इसे रातभर के लिए भी छोड़कर अगली सुबह बाल धो सकती हैं।
  • जब भी आप अपने बाल धोएं, तो किसी माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बनी रहे। 

यह भी पढ़ें- चेहरे के दाग धब्बों ने कर दिया है परेशान तो विटामिन-ई कैप्सूल का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

निष्कर्ष: अगर आप भी नेचुरली अपने बालों को घना, लंबा और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय इस लेख में बताई गई चार नेचुरल चीजों को विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिलाकर घर पर ही आसानी से अपने बालों की सेहत सुधार सकती हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: freepik 

FAQ
हफ्ते में कितनी बार बालों में विटामिन E लगाना चाहिए?
हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करना बालों की बेहतर सेहत और ग्रोथ के लिए पर्याप्त माना जाता है।
क्या विटामिन E लगाने से बाल झड़ना रुक सकते हैं?
हां, यह स्कैल्प के डैमेज सेल्स की मरम्मत करता है और जड़ों को पोषण देता है, जिससे कमजोर बालों का गिरना कम हो जाता है।
किस ब्रांड का विटामिन E कैप्सूल बालों के लिए सही रहता है?
मेडिकल स्टोर पर मिलने वाला साधारण 'Evion 400' या कोई भी शुद्ध विटामिन E कैप्सूल बालों में लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।