Valentine's Day 2026: डेट पर जाने के लिए सिर्फ 15 मिनट का है समय? फॉलो करें ये ब्यूटी गाइड, मिलेगा Korean स्टार जैसा ग्लो

Korean Makeup Tips For Glowing Skin: इन दिनों Valentine Week 2026 चल रहा है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है। फरवरी का ये पूरा महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। इस पूरे हफ्ते में वैलेंटाइन डे का महत्व सबसे खास होता है। इस दिन के लिए कपल्स खास तरह की प्लानिंग करते हैं। लड़कियां तो अपने लुक्स का खास ख्याल रखती हैं।
कुछ लोग वैलेंटाइन डे पर डेट प्लान करते हैं। अगर आप भी डेट पर जाने वाली हैं और तैयार होने के लिए समय नहीं है तो हम आपको 15 मिनट वाला क्विक ब्यूटी गाइड बता रहे हैं, जिससे आप कोरियन स्टार्स (Korean Glass Skin) जैसा ग्लास स्किन पा सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1770628142928.jpg)
सबसे पहले स्किन को करें फ्रेश (3 मिनट)
अगर चेहरे पर धूल या ऑयल ज्यादा है, तो आपको मालूम होना चाहिए कि मेकअप टिक नहीं पाएगा। सबसे पहले फेसवॉश से चेहरे को धो लें। इसके बाद तौलिए से चेहरे को पोछ लें। अगर फेसवॉश नहीं है, तो गीले टिश्यू से भी आप चेहरे की सफाई (Korean Beauty Tips) कर सकती हैं। यही कोरियन ग्लास स्किन पाने का सबसे जरूरी स्टेप है।
यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026 के लिए चाहिए कोरियन ग्लास स्किन? बस करना होगा सिर्फ ये एक काम
मॉइस्चराइजर भी है सबसे जरूरी (2 मिनट)
कोरियन लुक चाहिए तो स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी है। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से हल्का मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं। चेहरे और गर्दन दोनों पर इसे लगाएं। अब कुछ सेकेंड्स के लिए हल्के हाथ से थपथपा लें। इससे क्रीम अच्छे से स्किन में अब्जॉर्ब (Korean Glass Skin) हो जाएगी। अगर स्किन ड्राई है, तो इस स्टेप से आपको फर्क देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन चाहिए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल
BB क्रीम या लगाएं फाउंडेशन (3 मिनट)
हैवी मेकअप करने के बजाय आप बीबी क्रीम या हल्का फाउंडेशन लेकर चेहरे पर हल्का सा लगा लें। जहां दाग-धब्बे हैं, उसी जगह पर ज्यादा ब्लेंड करें। इससे स्किन नेचुरल दिखेगी और फेस चिपचिपा भी नहीं लगेगा।
यह भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोरियन स्टार जैसा लुक पाने के लिए ऐसे करें मेकअप, कमाल की दिखेंगी आप
आंखों को दें सॉफ्ट लुक (3 मिनट)
कोरियन मेकअप में आंखें बहुत नेचुरल रखी जाती हैं। इसके लिए आप आईलैश लाइन के पास हल्का काजल लगाएं। अगर समय कम है तो सिर्फ अपर लैश लाइन पर ही काजल लगाएं। इससे आंखें बड़ी दिखेंगी।
-1770628153061.jpg)
ब्लश और लिप टिंट लगाना न भूलें (2 मिनट)
पीच या पिंक शेड का ब्लश गालों पर लगाएं। क्रीम ब्लश हो तो और अच्छा रहेगा। इसके बाद होंठों पर लिप टिंट या लाइट पिंक की न्यूड लिपस्टिक लगा सकती हैं। कोरियन लुक में होंठ बहुत ही नेचुरल लगते हैं।
यह भी पढ़ें- Night Skin Care Routine: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस वॉश, मिलेगी Korean Glass Skin जैसी चमकती त्वचा
बालों पर भी दें ध्यान (2 मिनट)
आप चाहें तो बालों को खुला या सॉफ्ट वेव्स में रख सकती हैं। ज्यादा हेयर स्प्रे लगाने से बचें। इससे आपको कोरियन स्टार जैसा लुक मिलेगा।
तो अगर आपके पास समय कम है और डेट पर भी जाना है तो ये 15 मिनट वाला ब्यूटी गाइड आपके काम आ सकता है। इससे आपको कोरियन स्टार जैसी ग्लोइंग स्किन मिल जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।