Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

गुलाब जल की मदद से आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स होंगे कम, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए आप घरेलू नुस्खे की सहायता ले सकते हैं। किसी भी नुस्खे को फॉलो करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर कर लें।
Updated:- 2023-11-08, 11:00 IST
under eye dark circles treatment using gulab jal at home hindi

देर रात तक जागने और स्ट्रेस लेने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। हालांकि इसके लिए आपको मार्केट में कई बड़े-बड़े ब्रांड्स के नामी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन प्रोडक्ट्स को बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। 

बता दें कि आंखों के नीचे अंडर आई की त्वचा चेहरे की त्वचा से नाजुक होती है और इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं गुलाब जल को अंडर आई डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किस तरह किया जा सकता है इस्तेमाल और जानेंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।

अंडर आई डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल ?

gulab jal for under eye skin

  • गुलाब जल
  • एलोवेरा जेल

 एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाने के फायदे क्या हैं?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।

गुलाब जल को अंडर आई स्किन में लगाने के क्या फायदे होते हैं?

  • यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है।
  • गुलाब जल त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
  • यह स्किन के पोर्स की सही तरीके से देखभाल कर उनका साइज बढ़ने से रोके रखने में मददगार साबित होता है।

 इसे भी पढ़ें : Dark Circles: आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे? ट्रीटमेंट नहीं इस एक चीज का करें इस्तेमाल

अंडर आई डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए क्या करें?

under eye treatment using gulab jal

  • सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा के पौधे से पत्तों को छीलकर इसमें से जेल को निकाल लें।
  • इसमें करीब 2 से 4 चम्मच गुलाब जल की मिला लें और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने हाथों की उंगलियों या ब्रश की मदद लेकर आंखों के नीचे लगा लें।
  • करीब 10 से 20 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
  • इसके बाद सावधानी के साथ इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें। 
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते 3 से 4 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम होने लग जाएंगे।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको गुलाब जल की मदद से आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स को कम करने का घरेलू नुस्खा और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।