K-Obsessed : कोरियन जैसी नेचुरल ग्लोइंग स्किन के लिए आजमाएं ये नुस्खा, जानें फायदे

कोरियन ग्लास स्किन आजकल लड़किया को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं। इसलिए वो बाजार में मिलने वाले कोरियन प्रोडक्ट को इस्तेमाल करती हैं ताकि वो भी ग्लोइंग स्किन पा सके। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप सही स्किन केयर रूटीन और नुस्खे को ट्राई करें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि जो प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं कुछ समय के लिए उससे चेहरे पर निखार रहता है लेकिन फिर वो पहले जैसा हो जाता है।
इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे नुस्खों को ट्राई करें जिससे आपकी त्वचा की चमक लंबे समय तक बरकरार रहे ताकि हर कोई आपकी तारीफ करे। इस नुस्खे को टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे आप इस क्रीम को बना सकती हैं।
इन चीजों से बनाएं क्रीम

- केसर- बहुत थोड़ा
- बादाम- 4-5
- फ्लेक्स सीड्स- 1/2 चम्मच
- एसेंसियल ऑयल- 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- ग्लिसरीन- 1 चम्मच
इस तरह बनाएं क्रीम
View this post on Instagram
- सबसे पहले इन सभी चीजों को एक कटोरी में सही मात्रा में निकाल लें।
- इसके बाद इन्हें अच्छे से पीस लें।
- अब इसे एक छलनी की मदद से छान लें।
- इसके बाद एक साफ कटोरी लें और उसमें एलोवेरा जेल को डालें।
- अब इसमें छाना हुआ पेस्ट मिक्स करें।
- फिर इसमें एसेंशियल ऑयल, ग्लिसरीन को मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
- इसे एक ग्लास के जार में स्टोर करें।
- फिर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आप इसे रोज रात में लगाएं (कोरियन नाइट स्किन केयर) इससे आपकी स्किन चमकदार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए इस स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का करें इस्तेमाल
क्रीम के फायदे
- इस क्रीम को लगाने से आपकी स्किन इवन नजर आने लगेंगी।
- एंटी-एजिंग स्किन की समस्या कम हो जाएगी।
- स्किन हाइड्रेट रहेगी।
- इस क्रीम के इस्तेमाल से स्किन मॉइस्चराइजर रहेगी।
टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए नुस्खे को ट्राई करें इससे आपकी स्किन कोरियन जैसी ग्लोइंग (चेहरे को साफ करने का तरीका) नजर आएगी। लेकिन इससे आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा इसका दाबा हम नहीं कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कोरियन स्किन पाने के लिए न करें ये गलतियां
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।