डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इन DIY हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

बालों में डैंड्रफ होना एक बड़ी समस्या हैं और इस समस्या की वजह से बालों में जहां खुजली होती हैं तो वहीं बालों के टूटने और झड़ने की समस्या भी शुरू हो जाती हैं। डैंड्रफ होने के कई सारे कारण हैं और इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। वहीं इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद जहां ये समस्या कम हो जाती हैं तो वहीं इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल बंद करने के बाद दोबारा ये समस्या शुरू हो जाती हैं साथ ये प्रोडक्ट काफी महंगे भी होते हैं। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाया जाए इसके लिए हमने हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की जिन्होंने हमें कुछ DIY हेयर मास्क के बारे में बताया है साथ ही ये भी बताया है कि किस तरह से इन हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक्सपर्ट ने हमें कुछ चीजों के बारे में बताया है जिनकी मदद से हेयर मास्क बनाया जा सकता हैं। एक्सपर्ट ने जानकारी दी है कि हेयर मास्क के बादाम का तेल, टी ट्री ऑयल, शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है साथ ही महिलाएं दही, नींबू भी हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : सिर पर हो रही है खुजली तो न करें ये गलतियां, अपनाएं ये टिप्स

बादाम तेल, टी ट्री ऑयल और शहद
बादाम और बादाम का तेल में टी-इंफ्लेमेटरी, इम्यूनिटी-बूस्टिंग के गुण होते हैं साथ ही इसमें कई सारे और भी गुण होते हैं जो सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद हैं। वहीं टी ट्री ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी एंटी फंगल व एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं साथ ही इसमें कई सारे गुण भी होते हैं। ये सभी गुण स्किन के लिए फायदेमंद है तो साथ ही बालों से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मदद करते हैं।
शहद में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो चेहरे के लिए फायदेमंद हैं साथ ही इसमें कई सारे मिनरल्स भी होते हैं जो सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी फायदेमंद हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- बादाम का तेल, टी ट्री ऑयल और थोड़ा-सा शहद मिला लें।
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर अप्लाई करें।
- इस उपाय को रात में करें और सुबह अच्छी तरह के बालों को धो लें।
दही और नींबू
दही मे कैल्शियम, विटामिन बी 12, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई सारे गुण होते हैं और इसमें विटामिन सी भी होता है। वहीं नींबू में कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं और ये सभी तत्व सेहत के साथ बालों के लिए फायदेमंद हैं।
इसे भी पढ़ें : घर पर ही इन तीन तरीकों से बनाएं एंटी-फ्रिज हेयर सीरम

इस तरह करें इस्तेमाल
- बालों के हिसाब से दही और नींबू को मिला लें।
- इस मिश्रण को बालों पर अप्लाई करें।
- इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
नोट : नींबू और दही का ये ये उपाय बालों को धोने से 2 घंटे पहले भी किया जा सकता है।
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।