Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:03 PM IST

मुंहासों को तुरंत सही करते हैं ये 4 फेस मास्क, आज ही करें ट्राई

प्रत्येक त्वचा एक दूसरे से अलग होती है, इसी तरह मुंहासों का इलाज भी त्वचा के हिसाब से अलग अलग होता है। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे उपचार बता रहे हैं तो मुंहासों से तुरंत छुटकारा दिलात हैं।
Updated:- 2019-08-16, 19:30 IST
acne face mask m

वैसे तो मुंहासे होना एक आम समस्या है लेकिन अक्सर ये तब होते हैं जब बालों के रोम तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं के साथ प्लग हो जाते हैं। बहुत से लोगों के लिए मुंहासे होना एक आम समस्या है, जिसके पीछे कई अंतर्निहित कारण होते हैं। बहुत से लोग मुंहासे की समस्या के लिए ऐसा उपचार ढूंढते हैं जो उन्हें तुरंत फायदा करे।

इसे जरूर पढ़ें: स्किन से लेकर हेल्थ तक के लिए फायदेमंद है एप्पल साइडर विनेगर

वैसे अगर देखा जाए तो डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं से लेकर घरेलू उपचार तक, मुहांसों को ठीक करने के लिए हमारे पास विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। जैसा कि प्रत्येक त्वचा एक दूसरे से अलग होती है, इसी तरह मुंहासों का इलाज भी त्वचा के हिसाब से अलग अलग होता है। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे उपचार बता रहे हैं तो मुंहासों से तुरंत छुटकारा दिलात हैं।

ऐप्पल साइडर विनेगर लगाएं

एप्पल साइडर विनेगर सेब से बना हुआ सिरका है जो मुंहासों से तुरंत छुटकारा दिलाता है। अन्य सिरकों की तरह, सेब साइडर सिरका भी अपने आप में कई प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता रखता है। एप्पल साइडर सिरका में कई कार्बनिक अम्ल होते हैं। यह चेहरे पर जमा हुए अतिरिक्त तेल को सूखने में मदद कर सकते हैं, जो मुंहासों को बनने से रोकता है। इस सिरके को आप अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

शहद-दालचीनी मास्क

face mask for acne ()

दालचीनी और शहद अपने आप में ही कई एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों के स्त्रोत हैं। आप भी जानते होंगे कि हमारी त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट बहुत जरूरी होता है। इस मास्क को बनाने के लिए आप एक कटोरी में दालचीनी और शहद का पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें। हफ्ते में 2 से 3 बार इस मास्क को लगाएं, एक्ने हमेशा के लिए सही हो जाएंगे।

 

एलोवेरा का मास्क

face mask for acne ()

एलोवेरा जेल अपने कई औषधीय उपयोग के लिए जाना जाता है। इस जैल को अक्सर क्रीम, लोशन, साबुन और मलहम में भी इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा चकत्ते, घर्षण, जलने और अन्य त्वचा की स्थिति का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें सैलिसिलिक एसिड और सल्फर भी होता है, जो मुंहासों का जड़ से उपचार करता है। एलोवेरा जैल को आप सीधे चेहरे पर लगा कर धो सकते हैं। यह बहुत जल्दी असर करता है।

इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips-1 कप ‘चाय के पानी’ से धोएंगी बाल तो 30 दिन में हो जाएंगे काले

पवित्र तुलसी मास्क

face mask for acne

तुलसी के पत्तों में एंटी-स्पासमोडिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे स्किन को हील करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह हार्मोन के स्तर और स्वस्थ रक्त शर्करा को भी संतुलित रखता है। तुलसी इसलिए भी रक्त शोधक है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को मारती है। तुलसी के पत्तों के पेस्ट को आप बेसन के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। ये मुंहासों का जड़ से इलाज करता है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।