Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको जरूरत है अच्छे से नहाने की, इसके लिए यूज़ करें शॉवर फिल्टर

अगर बाल बहुत झड़ते हैं या फिर स्किन की क्वालिटी खराब हो गई है तो अपने नहाने के तरीके पर ध्यान दें। क्योंकि शॉवर लेने का तरीका भी कई बार आपकी खराब स्किन का कारण होता है। 
Updated:- 2018-02-22, 10:44 IST
shower filtermain

अगर आप दिन में दो से तीन बार नहाती हैं फिर भी आपकी स्किन की क्वालिटी दिन पर दिन खराब होते जा रही है तो डॉक्टर्स के चक्कर लगाने के बजाय एक बार नहाने का पानी बदल कर देखें। क्योंकि शायद आपको मालूम नहीं कि जिस पानी से शॉवर के जरिए नहा रही हैं वो शायद दूषित हो सकता है। ऐसे में दूषित पानी आपकी स्किन की क्वालिटी को खराब कर सकती है। इसी से बचने के लिए Housejoy कंपनी के कैटेगरी मैनेजर गौरव रंजन शॉवर फिल्टर यूज़ करने की सलाह देते हैं। 

क्लोरीनयुक्त पानी 

गौरव रंजन कहते हैं कि शायद ही किसी को मालूम होता है कि शॉवर से नहाने के दौरान वो दूषित ही पानी से नहाते हैं। पानी में गंदे कण होते हैं जो हमारे हेल्थ और स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। खासकर तो आजकल हर किसी के यहां जो पानी आता है उसमें क्लोरीन जरूर मिला होता है। ऐसे में क्लोरीनयुक्त पानी से नहाने से स्किन की क्वालिटी खराब हो जाती है। इसी तरह कई जगह के पानी में लैड और मर्करी भी मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन पर बुरा प्रभाव डालते हैं। लेकिन आप शॉवर फिल्टर यूज़ कर इस तरह के दूषित पानी से बच सकती हैं। हम आपको वो 5 कारण बताते हैं जिनकी वजह से आपको शॉवर फिल्टर लगाने चाहिए। 

बालों का झड़ना कम करे

shower filterin

अगर बाल झाड़ते समय कंघी या आपके ब्रश में बहुत ज्यादा बाल रह जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपको बाल झड़ने की समस्या है। और ऐसा क्लोरीनयुक्त पानी से नहाने के कारण ही होता है। पानी में मौजूद पानी  hair follicles में सॉल्ट जमा करते हैं जिसके कारण वो ब्लॉक हो जाते हैं और उन्हें न्यूट्रिटेंट्स नहीं मिलते। तो इसके बाद कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसा शेम्पू यूज़ करती हैं... क्योंकि पानी से आपके बाल डैमेज हो चुके हैं और अब उन पर किसी भी प्रोडक्ट का असर नहीं होने वाला। ऐसे में शॉवर फिल्टर यूज़ करें। ये फिल्टर शॉवर के दौरान फिल्टर पानी देता है जो आपके बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। 

हेल्थ पर पड़ता है असर 

जब आप रोज शॉवर लेती हैं तो पानी में मौजूद बैक्टीरिया आफकी स्किन के अंदर जाने लगते हैं जिसके कारण आप बीमार हो जाती हैं। विशेषज्ञ भी क्लोरीनयुक्त पानी को कैंसर का कारण बता चुके हैं। उनका विश्वास है कि पीने से ज्यादा नहाने से ये स्किन में अब्जॉर्व होते हैं। जिसके बाद ये तुरंत ही bloodstream में भी चले जाते हैं। तो जब आप unfiltered water का शॉवर लेती हैं तो इससे आपको कैंसर हो सकता है। अगर कैंसर से बचना चाहती हैं तो आज ही शॉवर फिल्टर अपने शॉवर में इंस्टॉल करा लें और कैंसर से बचें। 

स्किन को बनाए हेल्दी 

अगर आपकी स्किन ड्राय रहती है तो इसका कारण पानी में मौजूद केमिकल्स हो सकते हैं। इन केमिकल्स को शॉवर फिल्टर नैचुरल तौर पर खत्म कर फिल्टर्ड कर देता है औऱ आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है। 

shower filterin

आपके बाथरुम को भी बचाता है

बाथरुम के टाइल्स बहुत जल्दी घिस जाते हैं। ऐसा क्लोरीन की वजह से होता है। पानी में मौजूद क्लोरीन, लैड और मर्करी बाथरुम में लगे टाइल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। जबकि ये शॉवर फिल्टर बाथरुम के सुंदर टाइल्स को भी बचाने का काम करता है।  

shower filterin

Indoor Air Pollution को करता है कम 

अभी ठंड में तो आप गर्म पानी से ही नहाती होंगी। गर्मी में भी थकान दूर करने के लिए गुनगुने पानी से नहाना पसंद करती होंगी। ऐसे में गर्म पानी में मौजूद  केमिकल्स vaporize होकर वातावरण में मिकस् हो जाते हैं जिससे घर की वायु प्रदुषित हो जाती है। जो आपको सांस की बीमारी दे सकती हैं। ऐसे में शॉवर फिल्टर यूज़ करें और पानी के केमिकल्स से छुटकारा पाएं। 

देखा एक शॉवर फिल्टर आपको और आपकी स्किन को भी हेल्दी रखेगी और कैंसर से भी बचाएगी।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

Tips to Use Shower Filter For Good Bath Properly in Hindi