Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

Skin Care For Winter: त्वचा को सॉफ्ट रखेंगी ये एक चीज, जानिए सर्दियों में कैसे करें इस्तेमाल

चेहरे को सॉफ्ट बनाने के लिए आपको बाजार के प्रोडक्ट को ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करके भी चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं।
Updated:- 2024-10-30, 14:36 IST
image

सर्दियों का सीजन शुरू होते ही सबसे ज्यादा स्किन का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में हवा की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही स्किन केयर करें। इससे स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। इसके लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये त्वचा के लिए अच्छी होती है। साथ ही, स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे आप सर्दियों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

दूध और शहद के साथ करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल

Glycerine for skin

आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल त्वचा पर दूध और शहद के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, ग्लोइंग नजर आएगी। इसके लिए आपको एक कटोरी में 1/3 दूध लेना है। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ग्लिसरीन को मिक्स करना है। इसके बाद कॉटन पैड की मदद से इसे चेहरे पर लगाना है। इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाएं रखें। फिर स्किन को साफ करें। ऐसा करने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी।

एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन का करें इस्तेमाल

Glycerine care

आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट रहेगी। साथ ही, त्वचा की ड्राईनेस भी दूर हो जाएगी। इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा जेल लेना है। इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन को मिक्स करना है। फिर इसे फेस मास्क शीट में डीप करके चेहरे पर अप्लाई करना है। इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे को क्लीन करें। इसे आप रोजाना अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा हेल्दी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: ग्लिसरीन को फेस पर लगाने से पहले इन बातों पर जरूर दें ध्यान, वरना हो ना जाएगी गड़बड़

इन बातों का रखें ध्यान

Healthy skin

  • ग्लिसरीन को आप डायरेक्ट भी स्किन पर लगा सकती हैं। इससे स्किन हेल्दी रहेदी।
  • स्किन पर अलग-अलग चीजों के साथ ग्लिसरीन को चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
  • ग्लिसरीन का इस्तेमाल थोड़ी सी मात्रा में करें। ज्यादा लगाने से स्किन ऑयली नजर आएगी।

इस तरह से आप चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, आपका चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा। बस आपको पैच टेस्ट जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: Skin Cleansing: रोजाना क्यों करनी चाहिए स्किन क्लींजिंग? क्या सच में त्वचा को मिलते हैं फायदे या होते हैं नुकसान?

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।