Holi Hair Care Tips: केमिकल कलर्स की वजह से बालों के डैमेज होने का सता रहा है डर, तो करें ये काम

रंगों के त्यौहार होली के खेलने के दौरान इस बात का ध्यान नहीं रहता आप किस तरह के कलर का इस्तेमाल कर रही हैं। जहां इन दिनों लोग नेचुरल कलर से होली खेलते हैं तो वहीं कहीं लोग होली खेलने के दौरान केमिकल वाले कलर्स का इस्तेमाल करते हैं। केमिकल कलर्स से अगर आप बालों को नहीं बचाती हैं तो बाल डैमेज हो सकते हैं। वहीं अगर आपको भी होली खेलने के दौरान बालों के डैमेज होने का डर हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से बालों को डैमेज होने का खतरा कम हो सकता है।
हेयर सीरम का करें इस्तेमाल

हेयर सीरम जहां बालों को पोषण देने कम करता है तो साथ ही, बालों को डैमेज और इनकी चमक बनाए रखने का काम भी है। वहीं होली के खतरनाक रंगीन कलर्स से बचाने के लिए आप हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप हेयर सीरम का इस्तेमाल करेंगी तो बालों के ड्राई और डैमेज होने खतरा कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: हर मौसम में हेल्दी स्किन के लिए इन चीजों को स्किन केयर रूटीन में करें शामिल
तेल का करें इस्तेमाल

बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए आप बालों पर तेल अप्लाई करें। बालों पर तेल अप्लाई करने से बालों पर के सुरक्षा की लेयर बन जाएंगी जो बालों को देंगे होने से बचाएंगी। वहीं होली खेलने से पहले आप बालों पर नारियल, बादाम या जैतून का तेल अप्लाई कर सकती हैं।
होली खेलने के बाद करें ये काम
- होली खलेने के बाद आप बालों से आप रंग झाड़कर या पानी की मदद से हटाएं।
- इसके बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धोएं। अगर आप ज्यादा शैम्पू का इस्तेमाल करती हौं तो बाल ड्राई हो सकते हैं।
- बालों को अच्छी तरह से शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें
- बालों को धोने से पहले आप या हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- गुनगुने या ठंडे पानी से बाल धोएं, क्योंकि गर्म पानी बाल ड्राई हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की चमक रहेगी बरकरार अगर करेंगी गुलाब जल का इस्तेमाल, जानें कैसे?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।