विंटर सीजन में मुलायम त्वचा पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों के मौसम में त्वचा सॉफ्ट बनी रहे तो आप इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2024-11-13, 21:30 IST
soft and smooth skin in winter season

सर्दियों के मौसम में चेहरे को नमी खो जाती है और ये ही वजह है कि इस मौसम में स्किन को एक्स्ट्रा केयर जरूरत होती है। अगर आप सर्दियों के मौसम में सही तरह से स्किन की केयर नहीं करते हैं तो स्किन ड्राई और खुरदरी हो जाती है और स्किन का ग्लो भी कम हो जाता है। वहीं अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों के मौसम में आपके स्किन सॉफ्ट बनी रहे तो आप इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं साथ ही इन टिप्स को अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।

सुबह और सोने से पहले करें मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

face massage

सर्दियों में मुलायम त्वचा पाने के लिए सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल आप सुबह नहाने के बाद करें। वहीं रात को सोने के बाद भी आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें लेकिन इससे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। वहीं ये काम आप रोजाना करें।

इसे भी पढ़ें- चांद-सी चमकेगी त्वचा जब इन चीजों की मदद से करेंगी चेहरे की मसाज

हफ्ते में दो दिन करें फेस ऑयल का इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में त्वचा का ग्लो बना रहे इसके लिए आप हफ्ते में दो दिन फेस ऑयल का इस्तेमाल करें । फेस ऑयल त्वचा को प्रोटेक्ट करने के काम करता है और इसका सही तरह से इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो भी आता है।

त्वचा को करें डबल क्लींजिंग

face wash

सर्दियों में त्वचा मुलायम रहे इसके लिए चेहरे को डबल क्लींजिंग करें। आप सुबह और शाम दोनों ही समय चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। वहीं चेहरे को साफ़ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और इसके बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें ।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • चेहरे को धोने से फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
  • हफ्ते में दो दिन फेस मास्क या स्क्रब का इस्तेमाल करें।
  • फेस सीरम का इस्तेमाल करें।
  • रोज मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण गायब हो गया है चेहरे का ग्लो तो इन टिप्स को करें फॉलो

अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया यह स्किन केयर रूटीन पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।