herzindagi
apply nail stickers like professional beauty tips

इस तरह अप्लाई करें नेल स्टिकर्स, मिलेगा ब्यूटीफुल लुक

अगर आप नेल स्टिकर्स को अपने नाखूनों का हिस्सा बनाने के बारे में सोच रही हैं तो आपको इसे सही तरह से अप्लाई करने का तरीका भी आना चाहिए। जानिए नेल स्टिकर्स को अप्लाई करने का सही तरीका।  
Editorial
Updated:- 2020-08-20, 16:52 IST

आज के समय में महिलाएं जितना अपने आउटफिट, हेयरस्टाइलिंग या फिर फुटवियर पर फोकस करती हैं, उतना ही ध्यान अपने नेल्स पर भी देती हैं। वैसे तो नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए वैसे तो तरह-तरह के नेल आर्ट का सहारा लेती हैं। लेकिन ऐसी भी कई महिलाएं हैं, जिनके नेल आर्ट स्किल्स उतने शार्प नहीं हैं। ऐसे में वह नेल्स को ब्यूटीफुल तो बनाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें उसे डिजाइन करना नहीं आता। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में शुमार हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, मार्केट में कई बेहतरीन स्टिकर्स मिलते हैं, जो आपके नेल्स को ब्यूटीफुल लुक देते हैं। इन्हें नेल्स पर अप्लाई करना भी आसान है और यह आपके नेल्स को एकदम प्रोफेशनल मेनीक्योर जैसा बनाते हैं। इसके अलावा इनकी खासियत यह होती है कि यह काफी सस्ते होते हैं, जिसके कारण यह आपके मेनीक्योर के काफी पैसे बच जाते हैं। साथ ही इससे आपके नेल्स को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता। जिसके कारण आपको इसे अप्लाई करते हुए अपने नेल्स की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप अपने नेल्स पर स्टिकर्स को किस तरह अप्लाई करें, तो चलिए आज हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-

हटाएं पुरानी नेल पॉलिश

use nail stickers like professional inside

इससे पहले कि आप अपने नाखून स्टिकर को अप्लाई करें। इसके लिए जरूरी है कि आप पहले अपने नेल्स पर लगी पुरानी नेल पेंट को रिमूव करें। इसके अलावा, इसे क्लीन करने के बाद अपने नेल्स को क्लीन करें। इसके लिए आप अपने नेल्स पर नेल पेंट रिमूवर को अप्लाई करें। 

इसे भी पढ़ें: Nail Care Expert Tips: मैनीक्योर के बाद भी नाखूनों के आस-पास की स्किन उखड़ रही है तो अपनाएं ये आसान उपाय

नेल्स को करें फाइल

nail stickers like professional inside

नेल स्टिकर को नेल्स पर लगाने का यह मुख्य उद्देश्य यह है कि आपके नेल्स नेचुरल और ब्यूटीफुल लगे। इसलिए जरूरी है कि आप पहले अपने नेल्स को फाइल करें और उसे शेप दें। आप अपने नाखून को ट्रिम कर सकती हैं। ब्यूटीफुल शेप नेल्स पर अगर स्टिकर अप्लाई किया जाए तो यह देखने में बेहद ब्यूटीफुल लगते हैं।

नेल्स को करें क्लीन 

apply nail stickers like professional inside

इसके बाद बारी आती है नेल्स को क्लीन करने की। इसके लिए आप पहले नेल्स पर एक बाउल में गुनगुना पानी डालकर उसमें हाथों को कुछ देर के लिए डुबोएं। अब इसे अच्छी तरह सूखने दें। इसके बाद नेल पेंट लगाएं और फिर नेल पेंट को भी सूखने दें। (ब्लू नेल आर्ट डिजाइन )

यह विडियो भी देखें

 

ट्वीजर का करें इस्तेमाल

apply nail stickers like professional tips inside

जब नेल पेंट सूख जाए तो बारी आती है नेल स्टिकर को अप्लाई करने की। इस समय आप ध्यान रखें कि आप ट्वीजर का इस्तेमाल करें। (फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन्स) इसके साथ आप अगर एक परफेक्ट लुक चाहती हैं तो यह जरूरी है कि आप सही शेप के नेल स्टीकर का यूज करें। दरअसल, मार्केट में कई शेप व साइज में नेल स्टीकर मिलते हैं। ऐसे में आपको सही नेल स्टीकर का इस्तेमाल करने से एक परफेक्ट लुक मिलता है।

 

इसे भी पढ़ें: यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up

यूं करें अप्लाई

apply nail stickers like professional inside

जब आप नेल स्टिकर्स को नेल्स पर लगाती हैं तो आप कोशिश करें कि इसे क्यूटिकल के पास अप्लाई करें। अगर आपने नेल पेंट लगाई है तो आप अपने डिजाइन के अनुरूप स्टीकर लगा सकती हैं।इसके अलावा कभी भी उंगलियों की मदद से नेल स्टिकर्स को हटाने और लगाने की कोशिश ना करें। इससे वह काफी स्टिकी हो जाएंगे और फिर आपको इन्हें अप्लाई करने में दिक्कत होगी। एक बार इसे लगाने के बाद अगर आपको अतिरिक्त पॉलिश स्ट्रिप नजर आती हैं तो ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस आप नेल फाइल की मदद से उसे एक परफेक्ट लुक दे सकती हैं। आखिरी में आप टॉप कोट लगाना ना भूलें। यह आपको एक ग्लॉसी और फिनिश लुक देगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।