
क्या आप भी नेल एक्सटेंशन करवाने का प्लान कर रहे हैं। नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद आपको कई चीजों का खास ख्याल रखना होगा। कई बार खूबसूरती के कारण कई लोग नेल एक्सटेंशन करवा लेते हैं और बाद में उन्हें काफी दिक्कत होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नेल एक्सटेंशन करवाते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
नेल एक्सटेंशन ज्यादातर लोग हाथों की खूबसूरत दिखाने के लिए करवाते हैं तो वही कई लोग नेल की साइज बढ़ाने के लिए के लिए करवाते हैं। नेल एक्सटेंशन आपके हाथों पर ज्यादा से ज्यादा 1 महीने तक रहता है। नेल एक्सटेंशन करवाते समय कई बार हम नेल का साइज काफी बड़ा करवा लेते हैं। हालांकि अगर आप घर का काम या फिर नौकरी करती हैं तो आपको कभी भी नेल एक्सटेंशन ज्यादा लंबा नहीं करवाना चाहिए। इससे आपके हाथ भले खूबसूरत लगता हो लेकिन काम करने में काफी दिक्कत हो सकती हैं।
कई बार हम डार्क कलर का नेल कलर चुन लेते हैं। ऐसा ना करें आपको अपने स्किन कलर के अनुसार ही कलर का चयन करना चाहिए। इससे आपके नेल हर तरह के कपड़ों पर शूट करेंगे और यह देखने में खूबसूरत भी लगेगा।

नेल एक्सटेंशन अगर आप बार- बार करवाती है तो इससे आपके खुद के नेल खराब हो जाएंगे। एक्सटेंशन करवाना सही है लेकिन एक बार आप एक्सटेंशन करवा रही हैं तो दूसरी बार तुरंत ना करवाएं। दूसरी बार के लिए आपको थोड़ा समय लेना चाहिए। इसके बाद ही आपको एक्सटेंशन करवाना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः हैवी नेल एक्सटेंशन हटाने के बाद इस तरह से रखें नाखूनों का ख्याल
नेल एक्सटेंशन करवाने के लिए नकली नाखून को ग्लू की मदद से चिपकाया जाता है। ऐसे में अगर आप नाखून लगाने के बाद बर्तन धोती हैं तो आपको नेल एक्सटेंशन नहीं करवाना चाहिए। गलती से भी आपके नाखून पर चोट लगेगी तो यह काफी दर्द होता है। कई बार नाखून से खून भी आने लगता है।
इसे भी पढ़ेंः नेल एक्सटेंशन कराते समय इन जरूरी बातों का रखें खास ध्यान
नेल एक्सटेंशन करवाने के बाद आपको अपने नेल को ऐसे नहीं छोड़ना है। आपको डेली क्यूटिकल ऑयल अपने नाखून पर लगाना चाहिए। इससे आपके नेल ड्राई नहीं होते हैं। अगर आप क्यूटिकल ऑयल समय- समय पर लगाती हैं तो आपके नेल को ड्राईनेस की समस्या नहीं होगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।