Tanning Removing Tips: दही में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में चेहरा नजर आ सकता है साफ
-1772445865426.webp)
धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर टैनिंग और कालापन आना आम बात है। कई बार महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में आप किचन में मौजूद दही से बना एक आसान घरेलू नुस्खा ट्राई कर सकती हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की डेड स्किन हटाने में मदद करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। अगर इसमें दो खास चीजें मिलाई जाएं, तो इसका असर और भी बढ़ सकता है। आइए बताते हैं किन 2 चीजों को मिक्स कर सकती हैं।
फेस टैनिंग को कम करने के लिए सामग्री
- दही- 2 चम्मच
- कॉफी- 1/2 चम्मच
- बेसन- 1 चम्मच
फेस टैनिंग के लिए फेस मास्क बनाने के तरीके
- इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश दही लेना है।
- इसमें आपको कॉफी और बेसन को अच्छे से मिक्स करना है।
- फिर इन तीनों चीजों को मिक्स करके फेस मास्क को बनाना है, ताकि इसका एक पेस्ट तैयार हो सके।
- फिर इसे 2 मिनट रखने दें।
फेस टैनिंग मास्क को कैसे करें अप्लाई?
- इसके लिए आपको फेस को पानी से साफ करना है।
- फिर इसे ब्रश या उंगली की मदद से पूरे चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसे 10 मिनट के लिए सूखने दें।
- इसके बाद इसे रब करके चेहरे से हटाएं।
- फिर चेहरे को पानी से साफ करें।
- इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में चेहरे की टैनिंग कम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Tanning Face Pack: चेहरे की टैनिंग को करना है कम तो घर पर बनाएं ये 2 फेस पैक, जानें इसे बनाने का तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
- चेहरे पर किसी भी नई चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
- अगर आपके चेहरे पर कॉफी सूट नहीं करती है, तो ऐसे में आप टमाटर का रस मिक्स कर सकती हैं।
- सेंसेटिव स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
- इस फेस मास्क को आप स्टोर करके न रखें। तुरंत बनाएं और इसे इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
इस तरह से आप चेहरे की टैनिंग को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको कोई स्क्रब या फेस पैक लगाने की जरूरत नहीं होगी। इस फेस मास्क को लगाने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की टैनिंग कम होने लगेगी। बस आपको एक्सपर्ट सलाह लेनी होगी। आप इसके बाद किसी भी बाहर के प्रोडक्ट को चेहरे पर इस्तेमाल न करें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।