सुष्मिता सेन मेकओवर के बाद लग रही हैं इस हॉलीवुड हीरोईन की बहन

पूर्व विश्व सुंदरी एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भले ही अब फिल्मों मे न दिखाई देती हों बावजूद इसके, वह लोगों के बीच काफी फेमस हैं। उनके फेमस होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है उनकी खूबसूरती। सुष्मिता सेन की खूबसूरती आज भी बरकरार है और इसकी बड़ी वजह है उनका फिटनेस को लेकर प्यार। सुष्मिता सेन को अपनी फिटनेस से बहुत प्यार है। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी जिम करते हुए पिक्चर्स डालती रहती हैं। मगर, हालही में उन्होंने कुछ पिक्चर्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर की हैं, जो इशारा कर रही हैं कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हैं।
सुष्मिता सेन बन गईं ‘इंडियन कार्दशियन’
हॉलीवुड दीवा किम कार्दशियन को तो हर कोई जानता है। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का बदला हुआ लुक भी कुछ वैसा ही है। सुष्मिता सेन ने अपनी जो नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली हैं, उसमें उनका नया मेकओवर देख उनके फैन भी उन्हें इंडियन कार्दशियन कह रहे हैं। लोग तो उन्हें किम कार्दशियन की बहन भी बोल रहे हैं। इन तस्वीरों में सुष्मिता ने ब्लैक ड्रेस पहनी है और बालों में सेंटर पार्टिंग करके उन्हें लूज छोड़ दिया है।
Read More: जब सुष्मिता सेन ने पहनी थीं पहली बार साड़ी
सुष्मिता सेन का मेकओवर
सुष्मिता ने यह तस्वीरें 30 सितंबर को ट्विटर पर शेयर की थीं। इस तस्वीर में सुष्मिता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इस सुष्मिता सेन अपने नॉर्मल लुक से काफी डिफ्रेंट दिख रही हैं। सुष्मिता इन तस्वीरों में पफे्रक्ट मेकअप, बलो ड्राइड हेयर और ग्लोइंग स्किन के साथ नजर आ रही हैं। सुष्मिता को देख कर लग रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई हैं। तस्वीरों में उनके फेशियल फीचर काफी शार्प नजर आ रहे हैं।
सुष्मिता की बैकलेस तस्वीरें
सुष्मिता से फिटनेस लवर हैं और कुछ दिन पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बैकलेस तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें उन्होंने बैकलेस जिमवियर पहन रखा था और उनके पीठ में डिंपल पड़ रहे थे। तस्वीर में फ्लॉन्ट हो रही सुष्मिता से की इस तस्वीर पर फैंस के कई कॉमेंट्स आए थे।
आपको बता दें कि सुष्मिता सेन अपने घर पर ही वर्कआउट कर उसके वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है. दो बेटी की मां सुष्मिता सेन एक्टिंग करने के अलावा सोशल वर्क भी करती हैं. सुष्मिता सेन के फैंस आज भी उन्हें फिर से फिल्मों में देखने के लिए बेताब है. मगर सुष्मिता के पास फिलहार कोई भी असाइंगमेंट नहीं है। मगर स्टाइल के मामले में सुष्मिता इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ने में हमेशा कामयाब रहती है.
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।