Product Review: हानिकारक यूवीए रेज़ से बचने के लिए इस्तेमाल करें Sunscreen Mousse SPF 15

त्वचा को बाहरी तत्वों से बचाना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाए रखने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने से सनबर्न और टैनिंग की समस्या नहीं होती है। कई महिलाएं सर्दियों में सनस्क्रीम का इस्तेमाल नहीं करती है, बल्कि ऐसा नहीं करना चाहिए। बाजार में कई तरह की सनस्क्रीन मौजूद हैं, लेकिन मैं कुछ समय से द स्किन स्टोरी कीSunscreen Mousse SPF 15 लगा रही हूं। इस क्रीम को लगाने से मेरी त्वचा को कई तरह के लभ मिले हैं। इस सनस्क्रीन के फायदे से लेकर नुकसान जानने के लिएआपको मेरा यह प्रोडक्ट रिव्यू पढ़ना चाहिए।
दावा
- इस सनस्क्रीन को लगाने से आपकी त्वचा यूवीए और यूवीबी रेज़ से बची रहेगी।
- यह क्रीम आसानी से स्किन में अब्जॉर्ब हो जाती है।
- इसे लगाकर आपको चिपचिपा भी महसूस नहीं होगा।
- अगर आपके चेहरे पर पोर्स हैं तो सनस्क्रीन के इस्तेमाल से यह कम दिखेंगे।
- यह सनस्क्रीन एसपीएफ 15 आपको मैट और ग्रीसी फिनिश लुक देगा।
पैकेजिंग
टेक्सचर
यह सनस्क्रीन क्रीम देखने में सफेद रंग की है, जिसका टेक्सचर मलाई जैसा है। इसकी खुशबू भी काफी अच्छी है। (सनस्क्रीन से जुड़ी जरूरी बातें)
कीमत
इस सनस्क्रीम एसपीएफ 15 की कीमत 849 रूपये हैं। आप इसे ऑनलाइन आसानी से खरीद सकती हैं।
फायदे
- इस सनस्क्रीन का इस्तेमाल सभी स्किन टाइप वाली महिलाएं कर सकती हैं।
- धूप से होने वाले नुकसान से बचने के लिए आपको इस क्रीम का उपयोग करना चाहिए। (कहां-कहां लगाएं सनस्क्रीन)
- इस क्रीम में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हैं, जो आपकी त्वचा को सनबर्न होने से बचाएगा।
- यूवीए और यूवीबी रेज़ का असर आपकी स्किन पर न पड़े, इसलिए इस सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें:Product Review: सूर्य की तेज किरणों से त्वचा को बचाएगी यह सनस्क्रीन
नुकसान
मेरे हिसाब से यह सनस्क्रीन ड्राई स्किन के लिए सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें:स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करते समय इन 5 अंगों का रखिए खास ख्याल
ऐसा रहा मेरा एक्सपीरियंस
इस सनसक्रीन क्रीम को लगाने से मेरी त्वचा टैन नहीं होती है। इसलिए मैं हमेशा इस क्रीम का इस्तेमाल करती हूं।
यह भी जानें
- इस सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर करें।
- ऐसा कहा जाता है कि धूप में बाहर निकलने से करीब आधे घंटे पहले क्रीम लगानी चाहिए, लेकिन इस क्रीम को लगाने के लिए आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है।
- आंखों के आसपास के क्षेत्र में यह सनस्क्रीन क्रीम न लगाएं।
- अगर गलती से यह क्रीम आंखों पर लग जाती है तो तुरंत अपना चेहरा धो लें।
- इस सनस्क्रीन को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। यानि आपको इसे अपनी अलमारी में संभाल कर रखना चाहिए।
- इस क्रीम को ठंडी और ड्राई जगह पर स्टोर करके रखें।
- आपको तुंरत इसका परिणाम देखने को नहीं मिलेगा।
- इसके एक ही इस्तेमाल से एजिंग साइंस की समस्या कम नहीं होगी।
रेटिंग- 4
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी प्रोडक्ट रिव्यू पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।