गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन वाले भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना हो सकती है प्रॉब्लम

अगर आपकी भी स्किन ऑयली है और आप भी इससे बचने के लिए कई उपाय करती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। गर्मी के मौसम में अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको स्किन को लेकर कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।  
image

गर्मी के दिनों में स्किन से जुडी परेशानी होना एक आम समस्या है, लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादा परेशानी का सामना ऑयली स्किन वाली महिलाओं को करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए और अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अधिकतर महिलाएं कई उपाय करती हैं। अगर आपकी भी स्किन ऑयली है और आप भी इससे बचने के लिए कई उपाय करती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं जिसे आपको करने से बचना चाहिए।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-04-23T172111.218

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि तेज चिलचिलाती धुप की वजह से अधिकतर महिलाओं को स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं कुछ महिलाएं अपनी ऑयली स्किन को ठीक करने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी ऑयली स्किन के लिए उपाय करती हैं, तो आपको इसके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए और गर्मी के दिनों में कुछ गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

पसीने को सीधे पानी से ना धोएं

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अधिकतर लड़कियां अपने चेहरे पर आने वाले पसीने को सीधे पानी का इस्तेमाल कर धो लेती है। लेकिन ऐसा करने से स्किन प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं। और आपको चेहरे पिम्पल्स जैसी परेशानी भी हो सकती हैं। इसके अलावा अगर आप गर्मी के मौसम में पसीना आने पर अपने चेहरे को बार बार गंदे हाथों से छूती हैं, तो भी आपको कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:शादी के तुरंत पहले निकल आए पिंपल तो इन टिप्स से पाएं छुटकारा

स्किन के हिसाब से प्रोडक्ट का चुनाव करें

1 - 2025-04-23T172114.627

गर्मी के मौसम में अगर अपनी स्किन के हिसाब से प्रोडक्ट का चुनाव ना किया जाएं, तो भी इससे स्किन से जुडी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको ऑयली स्किन के हिसाब से ही सनस्क्रीम और बाकि प्रोडक्ट का चयन करना चाहिए। यही नहीं ऑयली स्किन वाली लड़कियों को गर्मियों में अल्कोहल-फ्री टोनर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनकी स्किन कूल रह सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:लीची का चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल, पिम्पल्स और रैशेज जैसी परेशानी होगी कम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP