गर्मी में फटी एड़ियों से हैं परेशान? 10 मिनट में बनाएं फुट पैक, पैर बनेंगे खूबसूरत

गर्मी के मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं आने लगती हैं और इनमें से एक है फटी एड़ियों की समस्या। अक्सर गर्मी में धूल और प्रदूषण से एड़ियां फटने लगती हैं। यही नहीं इस मौसम में तेज धूप, धूल-मिट्टी, पसीना और शरीर में पानी की कमी का असर सिर्फ आपके चेहरे पर ही नहीं बल्कि पैरों पर भी दिखाई देने लगता है। इस मौसम में अक्सर लड़कियां फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हो जाती हैं। फटी एड़ियां न सिर्फ देखने में खराब लगती हैं बल्कि आपके पैरों की खूबसूरती को भी कम कर सकती है। अगर आप भी गर्मियों में रूखी और फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं, तो पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट की जगह घर पर मौजूद कुछ सामग्रियों से फुट पैक तैयार कर सकती हैं और पैरों की खूबसूरती वापस ला सकती हैं। आइए जानें कैसे तैयार किया जा सकता है फुट पैक और नेचुरल तरीके से फटी एड़ियों से राहत पा सकती हैं।
10 मिनट में कैसे बनाएं नेचुरल फुट पैक
फटी एड़ियों की समस्या को कम करने के लिए आप एक आसान तरीके से फुट पैक को तैयार कर सकती हैं और इसके इस्तेमाल से पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- नारियल तेल- 1 चम्मच
- शहद-1 चम्मच
- चावल का आटा- 1 चम्मच
यह भी पढ़ें- DIY Home Remedies: धूप और धूल से खराब हो गए हैं पैर? इस एक घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल
फुट पैक बनाने का तरीका
- फुट पैक बनाने के लिए आप एक बाउल लें और उसमें सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर पैक तैयार करें।
- अब इसमें चावल का आटा डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इसे कम से कम आधे घंटे के लिए ढककर रख दें और फुट पैक तैयार है।
फुट पैक का कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले पानी को हल्के गुनगुने पानी से धो लें और अच्छी तरह से सुखा लें।
- इससे पैरों की त्वचा मुलायम हो जाएगी और मृत कोशिकाएं आसानी से हटने लगेंगी।
- अब पैरों की एड़ियों में आप फुट पैक अच्छी तरह से लगा लें।
- कम से कम 20 मिनट तक फुट पैक लगाए रखें और इसे सूखने दें।
- इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए पैक को पानी से साफ करें।
- फुट पैक हटाने के बाद आप पैरों को सुखा लें और मॉइस्चराइजर या नारियल तेल लगा लें।
- इस फुट पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक दिन करें। इससे जल्दी पैरों की फटी एड़ियों की समस्या से राहत पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरा ही नहीं, पैर भी नजर आएंगे खूबसूरत; कम खर्च में ऐसे मिलेगा पार्लर जैसा फुट केयर
अगर आपको भी फटी एड़ियों की समस्या है तो आप इस फुट पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।