Sugar Smudge Me Not Liquid Lipstick Tan Fan का रिव्यू: Hz Tried And Tested

मुझे मैट लिपस्टिक्स यूज करना काफी अच्छा लगता है क्योंकि ये लंबी टिकती हैं और भड़काऊ नजर नहीं आतीं, बल्कि पूरी तरह से नेचुरल लुक देती हैं। पिछले दिनों मेरी एक दोस्त ने मुझे Smudge Me Not Liquid Lipstick Tan Fan गिफ्ट की। मैट लुक वाली इस लिपस्टिक को यूज करने को लेकर मैं एक्साइटेड थी। जब मैंने इसे इस्तेमाल किया तो पाया कि इसका एक्सपीरियंस मेरे लिए अब तक इस्तेमाल की गई लिपस्टिक्स से काफी अलग था। इस लिपस्टिक को लगाने का मेरा एक्सपीरियंस कैसा रहा, यह जानने से पहले आइए जान लेते हैं कि कंपनी अपने इस प्रॉडक्ट के बारे में -
दावा

- लिपस्टिक सिंगल कोट में opaque pigmentation देती है।
- यह लिपस्टिक सुबह से लेकर रात तक टिकी रहती है।
- कॉफी, डिनर आदि के बाद भी इसकी रंगत कम नहीं होती।
- बिल्कुल भी हल्की नहीं पड़ती
- विटामिन ई युक्त है
- 52 शेड्स में उपलब्ध
इसे जरूर पढ़ें: Lakme 9 to 5 Primer + Matte Lip Color, MR11 Berry Base का रिव्यू
पैकेजिंग
यह लिपस्टिक रेगुलर पैकेजिंग में आती है, जिस पर सारी जरूरी डीटेल्स लिखी होती हैं। यह लिपस्टिक एक ट्रांसपेरेंट ट्यूब में होती है, जो रेक्टेंगुलर शेप में होता है। इस लिपस्टिक का ढक्कन ब्लैक कलर का होता है, जिस पर Sugar लिखा होता है, साथ ही लिपस्टिक का शेड भी पता चल जाता है। यह लिपस्टिक काफी मजबूत पैकेजिंग में आती है। इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस लिपस्टिक के साथ एक एप्लीकेटर भी आता है। यह एप्लीकेटर छोटा सा होता है, लेकिन इसकी ग्रिप अच्छी रहती है। इस एप्लीकेटर की मदद से लिपस्टिक को आसानी से होठों के कोनों तक लगाया जा सकता है। घर बैठे SUGAR Cosmetics Smudge Me Not Liquid Lipstick 03 Tan Fan यहां से पाई जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: Lakme RM14 Enrich Matte Lipstick का रिव्यू
क्वांटिटी
4.5 ml
कीमत
₹499
शेल्फ लाइफ

3 साल
लिपस्टिक में इस्तेमाल सामग्री
Isododecane, Dimethicone, Isododecane ,Trimethylsiloxysilicate, Cyclopentasiloxane, Trimethylsiloxysilicate, Disteardimonium Hectorite, Propyl Paraben, Propylene Carbonate, Vitamin - E, Fragrance, Approved colours
Staying power

इस लिपस्टिक को सुबह लगाने के बाद यह होठों पर लंबी टिकती है। चाय-कॉफी पीने, लंच करने के बाद भी इसका रंग फीका नहीं पड़ता। हालांकि कुछ ऑयली चीज खा लेने के बाद यह होठों के बीच के हिस्से से हल्की पड़ती है। लेकिन सामान्य तौर पर यह लिपस्टिक बिल्कुल भी हल्की नहीं पड़ती। चूंकी यह लिपस्टिक स्मज प्रूफ है और फैलती नहीं है, इसीलिए इसे हटाने के लिए ऑयल बेस्ड क्लेंजर की जरूरत पड़ती है। नारियल तेल या बेबी ऑयल लगाकर आप इसे आसानी से छुड़ा सकती हैं। घर बैठे SUGAR Cosmetics Smudge Me Not Liquid Lipstick 03 Tan Fan यहां से पाएंं।
लिपस्टिक के फायदे
- लिपस्टिक का यह शेड हर स्किन टोन को सूट करता है
- रिच और इंटेंस लुक देता है
- सॉफ्ट और स्मूद टैक्शचर
- अल्ट्रा मैट फिनिश देता है
- लंबी टिकती है
- लिपस्टिक सिंगल कोट में opaque pigmentation देती है।
- स्मज प्रूफ है
- फेड प्रूफ है
- इसमें हल्की सी खुशबू आती है
- स्किन के लिए सुरक्षित है
- ट्रैवल के लिए कैरी करना आसान है
नुकसान
लिपस्टिक को हटाने में मुश्किल होती है
मेरा एक्सपीरियंस
अभी तक मैंने जितनी भी लिपस्टिक इस्तेमाल की हैं, वे अमूमन 4-5 घंटे तक ही टिक पाती थीं, लेकिन यह लिपस्टिक मुझे इसलिए अलग लगी क्योंकि सुबह 10 लगाने के बाद शाम तक भी वैसी ही बनी रही। इस लिपस्टिक को लगाना बेहद आसान है। एप्लीकेटर की मदद से यह होठों के कोनों तक आसानी से फैलती है। यह लिपस्टिक सिंगल स्ट्रोक में ही opaque pigmentation देती है, इसीलिए इसके दो-तीन कोट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। सूखने के बाद यह लिपस्टिक एक्स्ट्रा मैट फिनिश देती है। इस लिपस्टिक को लगाने के बाद मैंने चाय पी और 2 घंटे बाद खाना खाया, लेकिन इसके बाद भी इस लिपस्टिक का रंग फीका नहीं पड़ा। हालांकि अगर होंठ ड्राई हो जाते हैं तो इस लिपस्टिक को लगाने पर ड्राई नेस ज्यादा फील होती है। अगर आपके होंठ भी मेरी तरह ड्राई हैं तो इस लिपस्टिक का यूज करने से पहले हल्का सा लिप बाम लगा लें। इससे आपको ड्राई फील नहीं होगा। ड्राईनेस के अलावा यह लिपस्टिक मुझे हर लिहाज से बेहतरीन लगी। इस लिपस्टिक को लगाने के बाद महिलाएं पूरी तरह से निश्चिंत हो सकती हैं कि उनकी लिपस्टिक का रंग फीका नहीं पड़ेगा। ऑफिस में या फिर पार्टी, फंक्शन या किसी खास मौके पर होठों की रंगत बनाए रखने के लिए यह लिपस्टिक परफेक्ट है। घर बैठे SUGAR Cosmetics Smudge Me Not Liquid Lipstick 03 Tan Fan यहां से पाई जा सकती है।
निष्कर्ष
यह लिपस्टिक शेड काफी अट्रैक्टिव है और मेरी स्किन को सूट करता है। इस लिपस्टिक को लगाना भी बेहद आसान है। यह लिपस्टिक लगाने के बाद एक्स्ट्रा मैट फिनिश देती है, इसकी खुशबू सूदिंग है और इसे लगाने के बाद मुझे दोबारा लिपस्टिक लगाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। इस लिपस्टिक की कीमत 499 रुपये है, जो मेरे लिहाज से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसकी खूबियों को देखते हुए इसे लेना बनता है। इसीलिए मैं इस लिपस्टिक को अगली बार भी जरूर लेना चाहूंगी।
स्टार रेटिंग
5/5
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।