झुर्रियां हो सकती हैं कम, बस स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये टिप्स

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में उम्र से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। इस वजह से जहां आपका चेहरा मुरझाया हुआ नजर आता है तो वहीं स्किन का ग्लो भी कम हो जाता है। वहीं स्किन का ग्लो बना रहे साथ ही झुर्रियों की समस्य कम करने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करती हैं तो झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है। वहीं इन टिप्स को आप अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
तेल से करें चेहरे की मसाज

झुर्रियों की समस्या कम हो इसके लिए आप तेल से चेहरे की मसाज करें। मसाज करने से जहां स्किन पर ग्लो आएगा तो वहीं चेहरे में कसाव भी आएगा। वहीं चेहरे की मसाज आप रात के समय करें और इसके लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : सनस्क्रीन का करती हैं इस्तेमाल अप्लाई करने का तरीका जान लें
इस तरह करें चेहरे की मसाज
- एक कटोरी में तेल लें।
- इस तेल को चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें।
- रातभर के लिए चेहरे पर ही छोड़ दें
- सुबह पानी से चेहरा धोएं
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 करें।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
चेहरे पर झुर्रियां आने का मुख्य कारण धूप भी हैं इसके लिए धूप से बचना जरूरी है। वहीं धूप से बचने के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से जहां त्वचा धूप की UV किरण से बचेगी तो वहीं स्किन का ग्लो भी बना रहेगा
किस तरह की सनस्क्रीन आपकी स्किन के लिए बेस्ट है इसके लिए अप एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।
इस तरह अप्लाई करें सनस्क्रीन
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में सनस्क्रीन से चेहरा दिखने लगता है सफेद और चिपचिपा, तो ये स्टेप्स करें फॉलो
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
