समर सीजन में ऐसे करें त्वचा की केयर, फॉलो करें ये टिप्स

गर्मियों के मौसम में स्कीन को ज्यादा केयर की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीजन में तेज धूप का असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। वहीं इस वजह से स्किन से जुड़ी कई सारी समस्या शुरू हो जाती हैं। ऐसे में स्किन का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप गर्मियों के सीजन में अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए फॉलो कर सकती हैं।
चेहरे को साफ करना है जरुरी
गर्मियों के मौसम में पसीना आता हैं और इसके कारण स्किन से जुड़ी कई सारी समस्या शुरू हो जाती हैं। वहीं ऐसे में चेहरे को साफ रखें और चेहरे को साफ रखने के लिए आप फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस वॉश का इस्तेमाल आप दिन में दो बार जरूर करें ताकि चेहरे पर जमा गंदगी साफ हो जाए। इसी के साथ चेहरे को धोने के लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। वहीं आप चेहरे को साफ करने के लिए स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ड्राई बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को हो सकता है ये बड़ा नुकसान
स्किन को करें मॉइश्चराइजर
समर सीजन में स्किन को मॉइश्चराइजर करना जरूरी है। कई लोग गर्मियों के मौसम स्किन पर मॉइश्चराइज का इस्तेमाल नहीं करते हैं और इसकी वजह से चेहरे की रंगत खो जाती हैं। वहीं चेहरे पर ग्लो बना रहे इसके लिए स्किन को मॉइश्चराइजर जरूर करें।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
गर्मियों में जब भी आप कभी बाहर जाए तो धूप से अपनी स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। वहीं अगर आप कही बाहर नहीं भी जा रही हैं तो घर पर भी एक बार सनस्क्रीन जरूर लगाएं। बाजार में कई तरह की सनस्क्रीन मिलते हैं लेकिन जो आपके स्किन को शूट करें वो ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। वहीं सनस्क्रीन के लिए आप डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिए चेहरे को स्क्रब इस्तेमाल करने का सही तरीका
रात को करें ये काम
चेहरे पर ग्लो बना रहे इसके लिए रात के समय में स्किन का ध्यान रखना जरुरी है। रात के समय सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और मॉइश्चराइजर करें। वहीं अगर आपने चेहरे पर मेकप अप्लाई किया हैं तो मेकअप रिमूव करें और अच्छी तरह के चेहरे को साफ करें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। चेहरे को साफ करने से जहां स्किन में जमा गंदगी निकल जाएगी तो वहीं स्किन से जुड़ी समस्या भी कम होगी।
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।