herzindagi
simple peacock mehndi designs for sawan in hindi

सावन में हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मोर वाली मेहंदी के ये आकर्षक डिजाइंस

सावन के मौके पर हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी लगाई जाती है। मेहंदी का डिजाइन चुनते समय अपने हाथों के आकार के हिसाब से ही डिजाइन को चुनें ताकि वे खूबसूरत नजर आए।
Editorial
Updated:- 2023-07-11, 13:09 IST

सावन शुरू हो चुका है और इसमें अक्सर हम भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। वहीं इस समय रखे जाने वाले व्रत भी हमारे लिए बेहद खास होते हैं। हर सुहागन अपने पति की लम्बी आयु के लिए तैयार होती हैं और व्रत रखती हैं। ऐसे में अपने हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन लगाये जाते हैं। 

इस मौसम में आजकल मोर वाले डिजाइन की मेहंदी को खूब पसंद किया जा रहा है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं पीकॉक यानी मोर वाले डिजाइन की मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस जिसे आप अपने हाथों में आसानी से बना सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।

मोर डिजाइन 1

mor design mehndi

बेल में आपको मेहंदी के कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन मोर डिजाइन बनाना चाहती हैं तो आप डार्क कलर वाली मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इस तरह का डिजाइन आप बैक और फ्रंट कहीं भी बना सकती हैं। बेल में आप चाहे तो मोर के पंखों को भी बना सकती हैं। हाथों को लम्बा दिखाने के लिए ये डिजाइन काम आ सकता है।

 इसे भी पढ़ें : चौड़े हाथों की शोभा बढ़ाएंगे जाल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

मोर डिजाइन 2

mor design mehndi

मेहंदी का कट आउट डिजाइन आजकल काफी चलन में है। वहीं इसमें आप मोर के पंखों को फैला हुआ बना सकती हैं। इसमें आप कलाई के जरिये डिजाइन को शुरू कर सकती हैं और आगे उंगलियों की तरफ मोर बना सकती हैं। आउटलाइन करने के लिए आप पतले मेहंदी के डिजाइन को बनाएं। छोटे हाथों के लिए यह कट आउट मेहंदी डिजाइन बेस्ट रहेगा।

मोर डिजाइन 3

mor design mehndi

आजकल डबल मोर डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की मेहंदी के साथ आप उंगलियों को भरा हुआ बना सकती हैं। उंगलियों के लिए आप लाइन डिजाइन की मेहंदी को लगा सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मेहंदी डिजाइन खासकर चौड़े हाथों पर खूबसूरत नजर आता है।

  इसे भी पढ़ें :  छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

मोर डिजाइन 4

mor design mehndi

मोर का डिजाइन बनाना मुश्किल लग रहा है तो आप इस तरीके से केवल मोर के पंखों को बना सकती हैं। मेहंदी के डिजाइन को और भी ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो भगवान श्री कृष्णा की बांसुरी भी बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बैक हैण्ड पर बेहद खूबसूरत नजर आएगा। बता दें कि इस डिजाइन को बनाने के लिए आप कंघी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको मोर वाले मेहंदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कितने समय तक मेहंदी को रखना चाहिए?
मेहंदी को हाथों पर करीब 1 से 3 घंटों तक रखना चाहिए ताकि वे सही तरीके से सूख जाये।
क्या मेहंदी को पानी से धोना चाहिए ?
नहीं, पानी का इस्तेमाल करने से मेहंदी का रंग चढ़ता नहीं है और मेहंदी फीकी नजर आती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।