herzindagi
home remedies to remove sunburn

इन देसी तरीकों को अपनाकर आप भी सनबर्न की समस्या से पा सकती हैं राहत

तेज धूप के कारण हम सभी को सनबर्न की समस्या हो जाती हैं। ऐसे में कुछ देसी तरीकों को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-04-29, 15:08 IST

गर्मियों में घर से बाहर निकलते सनबर्न की समय हो सकती हैं। ऐसे में गर्मियों में बाहर निकलने से डर लगता है। अगर आप भी सनबर्न के कारण अपने जरूरी से जरूरी काम के लिए भी घर से बाहर नहीं निकल पाती हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप इस गर्मी किन देसी तरीकों को अपनाकर आसानी से सनबर्न की समस्या से राहत पा सकती हैं। 

एलोवेरा जेल जरूर लगाएं

सनबर्न से तुरंत राहत पाना है तो आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले आपको ठंडे पानी से अपने चेहरे को धोना है। इसके बाद आप टिशू की मदद से अपने चेहरे को पोछें। फिर एलोवेरा जेल को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं। ध्यान रखें कि आपको फ्रेश एलोवेरा का ही अपने चेहरे पर इस्तेमाल करना चाहिए। 

बर्फ लगाएं

should i ice my face in the morning or night

सनबर्न अगर ज्यादा हो गया है तो आपको एलोवेरा के बाद अपने चेहरे पर बर्फ से सिकाई करना चाहिए। आईस क्यूब को साफ सूती कपड़ों के बीच में रखें। फिर इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। ऐसे में आपका चेहरा चमकने लगेगा। अगर आपको ठंड ज्यादा लगती हैं तो आप आईस क्यूब को एक बड़ी कटोरी में डालें अब इसमें साफ पानी मिला लें। फिर इस पानी में आपको फेस को डुबोकर रखना है। ऐसे आपको 4 से 5 बार करना है। ऐसे में आपको सनबर्न की समस्या से राहत मिल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें : स्किन पर हुआ है सनबर्न स्किन तो ऐसे लगाएं शिया बटर

खीरे का रस जरूर लगाएं

सनबर्न से परेशान लोगों को अपने चेहरे पर खीरे का रस जरूर लगाना चाहिए। खीरे को धोने के बाद उसे छील लेना चाहिए। इसके बाद आप अपने चेहरे पर खीरे का रस लगा सकती हैं। ऐसे में आपके चेहरे पर ठंडक का एहसास होगा। साथ ही अगर आप इसे सप्ताह में दो बार लगाती हैं तो आपके चेहरे पर ग्लो भी आ जाएगा। इन देसी तरीकों को अपनाकर आप आसानी से सनबर्न को गुडबाय कह सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें : सनबर्न की समस्या से इस तरह निपटें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।