Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:12 AM IST

Quick Mehndi Designs: 10 मिनट में लग सकती हैं मेहंदी की ये डिजाइंस, एक बार जरूर करें ट्राई

10 मिनट में बनने वाले आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस की गाइड और तस्वीरें देखें । इसमें आपको चक्र, सिंगल बेल, ब्रेसलेट, फिंगर टिप और टैटू मेहंदी डिजाइंस के बेहतरीन विकल्‍प‍ मिल जाएंगे। 
Updated:- 2025-01-13, 19:47 IST
mehndi designs

मेहंदी लगाना एक पुरानी परंपरा है जो हर उम्र की महिलाओं को पसंद है। खासतौर पर त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर यह परंपरा और भी खास हो जाती है। लेकिन कई बार समय की कमी के कारण हम मेहंदी लगाने में हिचकिचाते हैं। आपके पास समय कम है और आप अपनी मेहंदी को जल्दी और खूबसूरत डिजाइंस में लगाने के बारे में सोच रही है ? तो चिंता की कोई बात नहीं। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी क्विक मेहंदी डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें आप सिर्फ 10 मिनट में लगा सकती हैं। ये डिजाइंस सिंपल होने के साथ-साथ बेहद आकर्षक भी हैं।

1. चक्र मेहंदी डिजाइंस

Quick mehndi designs

चक्र यानी गोल आकार की डिजाइंस सबसे आसान और क्लासिक मानी जाती हैं। यह डिजाइंस खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है, जो पारंपरिक लेकिन जल्दी बनने वाली मेहंदी डिजाइंस चाहती हैं। आप हथेली के बीच में एक बड़ा गोल चक्र बना सकती हैं और इसके चारों ओर छोटे-छोटे डिजाइन जैसे बिंदियां या पत्तियां जोड़ सकती हैं। यह डिजाइंस सादगी और खूबसूरती का परफेक्ट मेल है।

2. सिंगल बेल मेहंदी डिजाइंस

finger tip mehndi

सिंगल बेल डिजाइंस उन महिलाओं के लिए हैं जो अपने हाथों पर हल्का और आकर्षक लुक चाहती हैं। इन डिजाइंस में एक बेलको हाथ के किनारे से लेकर अंगुलियों तक खींचा जाता है। आप इसे पत्तियों, फूल और छोटी-छोटी आकृतियों से सजाकर और भी खास बना सकती हैं। ये डिजाइंस खासकर फंक्शंंस या कैजुअल मौकों के लिए परफेक्ट हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Jaal Mehndi: जाल मेहंदी की सबसे आसान डिजाइसं देखें, रचने के बाद बहुत सुंदर लगेंगे आपके हाथ

3. ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस

single bel mehndi

अगर आप हाथों में मेहंदी को एक गहने जैसा लुक देना चाहती हैं, तो ब्रेसलेट डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इस डिजाइन में कलाई पर ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बनाया जाता है, जिसे अंगुलियों तक फैला सकते हैं। यह न केवल स्टाइलिश दिखता है, बल्कि इसे लगाने में समय भी कम लगता है। आप इसे डॉट्स, पत्तियां और फ्रीहैंड डिजाइंस के साथ और भी खास बना सकती हैं।

4. फिंगर टिप मेहंदी डिजाइंस

bracelet mehndi

फिंगर टिप डिजाइंस आजकल बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। यह डिजाइन सिर्फ उंगलियों तक सीमित रहती है, जिससे इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। आप हर उंगली की टिप पर अलग-अलग डिजाइन बना सकती हैं, जैसे फूल, पत्तियां या जालीदार पैटर्न। यह डिजाइन सादगी और आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण है।

इसे जरूर पढ़ें- Gol Tikki Mehndi Designs: कम समय और मेहनत में लगेगी बहुत अच्छी मेहंदी और हाथ लगेंगे भरे-भरे, देखें खूबसूरत डिजाइंस

5. टैटू मेहंदी डिजाइंस

10-minute mehndi designs

टैटू डिजाइंस उन महिलाओं के लिए हैं जो मेहंदी में कुछ अलग और यूनिक ट्राई करना चाहती हैं। यह डिजाइंस बेहद मॉडर्न और क्विक होते हैं। आप अपनी कलाई, गर्दन या उंगलियों पर छोटे टैटू जैसे डिजाइन बना सकती हैं। इसमें सितारे, दिल, पक्षी या शब्द जैसे छोटे-छोटे पैटर्न शामिल हो सकते हैं।

अगर आपके पास समय कम है, तो ये क्विक मेहंदी डिज़ाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं। ये न केवल जल्दी बनते हैं, बल्कि देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। चाहे चक्र डिज़ाइन हो, सिंगल बेल, ब्रेसलेट या टैटू स्टाइल  हर डिजाइन आपको एक अलग और खास लुक देगा। अब अगली बार जब भी मेहंदी लगाने का मन हो, तो इन आसान और तेज डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Source- heena_mehandi_design1/ instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।