Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

अनचाहे बालों को निकालने के लिए ज्यादा करती हैं वैक्सिंग का इस्तेमाल तो स्किन को हो सकता है ये नुकसान

अगर आप वैक्सिंग का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो आप इससे आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। वहीं ये नुकसान न हो इसके लिए इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2025-02-17, 19:33 IST
waxing

हाथ-पैरों के अनचाहे बालों को निकालने के लिए महिलाएं वैक्सिंग करवाती हैं। वैक्सिंग करवाने से जहां अनचाहे बाल साफ हो जाते हैं तो साथ ही त्वचा भी सुंदर नजर आती है। लेकिन, कई बार वैक्सिंग की वजह से आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है। दरअसल, ऐसा तब होता हैं जब आप सबसे ज्यादा वैक्सिंग का इस्तेमाल करती हैं और इस आर्टिकल में हम आपको वैक्सिंग से होने वाले इसके नुकसान के बारे में बता रहे हैं साथ ही इस समस्या कैसे निजात पाए इस बात की जानकारी ही देंगे।

स्किन हो सकती हैं रेड

waxing red

हर 15 दिन में वैक्सिंग का इस्तेमाल करने की वजह से स्किन रेड हो सकती हैं। साथ ही, जलन और सूजन की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इस समस्या से नजात पाने के लिए आप बर्फ के पानी को त्वचा पर हल्के हाथों रगड़े साथ ही, मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी करें।

त्वचा का रंग हो सकता है काला

वैक्सिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा का रंग भी काला हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैक्सिंग की वजह से स्किन जल जाती है। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए आप वैक्सिंग करने का कुछ टाइम का गैप रखें।

ढीली पड़ सकती है त्वचा

अगर आप की कुछ थोड़े से बाल होने पर इन्हें निकालने के लिए वैक्सिंग का सहारा लेती हैं तो आपकी त्वचा ढीली पड़ सकती है। इस वजह से स्किन हाथ-पैरों की त्वचा ऐसी नजर आएगी जैसे आप उम्र से पहले बूढी हो गई है।

इन बातों का रखें ध्यान

waxing

  • वैक्सिंग करने से पहले और बाद में स्किन को अच्छी तरह पानी से साफ करें।
  • त्वचा से संबंधित समस्या न हो इसके लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
  •  सही वैक्स का चुनाव करें साथ ही पैच टेस्ट भी करें।
  • वैक्सिंग करने के बाद धूप में जाने से बचें और अगर जाना जरूरी है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें- Waxing Tips: एक्सपर्ट से जानें वैक्सिंग से पहले क्या बातें जानना है जरूरी, ताकि न हो स्किन प्रॉब्लम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik/ her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।