बालों में जरूरत से ज्यादा मेहंदी लगाने से हो सकते हैं ये नुकसान

बालों में मेहंदी लगाने से फायदा तब ही होगा, जब आपको यह पता होगा कि कब और कितनी मात्रा में मेहंदी का बालों में इस्तेमाल करना है। 
Updated:- 2023-05-17, 14:16 IST
disadvantages of using henna mehndi on hair in hindi

क्या आप भी अपने बालों में मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं? इसके उपयोग से आपके बालों को नया कलर मिल जाता है, जिससे आपके बालों ज्यादा सुंदर दिखते हैं? बालों में मेहंदी लगाने का चलन बेहद पुराना है, लेकिन तब मेहंदी शुद्ध हुआ करती थी। अब के समय में हर चीज में मिलावट की जाने लगी है। ऐसे में अगर आप जरूरत से ज्यादा मेहंदी का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बालों को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

बाल टूटना शुरू हो सकते हैं

can henna mehndi caused hair breakage
क्या आपने यह गौर किया है कि मेहंदी लगाने के बाद आपके बाल टूटने लग जाते हैं? क्या आपने कभी इसका कारण जानने की कोशिश की है? जब आप बालों में जरूरत से ज्यादा मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं तो इसके कारण बालों के टूटने की समस्या शुरू हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी लगाने से बाल ड्राई हो जाते हैं और रूखे बाल आसानी से टूटने लगते हैं। खासतौर पर अगर आप मेहंदी में किसी भी अन्य चीज को मिलाकर नहीं लगाती हैं तो इससे यह समस्या बढ़ सकती है।

स्कैल्प संबंधी परेशानी

यह बात हम सभी जानते हैं कि अगर स्कैल्प हेल्दी रहेगा तो आपके बाल भी सुंदर, लंबे और घने होंगे। इसलिए स्कैल्प को साफ और इंफेक्शन रहित रखना जरूरी है। मेहंदी लगाने से स्कैल्प ड्राई भी हो जाता है।

बाजार में मिलने वाली मेहंदी में केमिकल होता है। इसलिए मेहंदी स्कैल्प के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इन केमिकल्स के कारण स्कैल्प में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको किसी ब्रांड या प्रोडक्ट पर लिखी हुई जानकारी को अच्छे से पढ़ने के बाद ही मेहंदी खरीदनी चाहिए।

कितनी देर तक लगाएं रखें मेहंदी?

क्या आप भी बालों में मेहंदी को 3-4 घंटे तक लगाकर रखती हैं? ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। आपके बाल रूखे हो सकते हैं। बालों में रंग चढ़ाने के लिए केवल 1.30 घंटा काफी है। इसलिए लंबे समय तक बालों में मेहंदी लगाकर न रखें। (चमकते बालों के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें:Long Hair Tips: बालों की ग्रोथ के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं Henna Hair Mask

मेहंदी लगाने के बाद करें यह काम

बालों में मेहंदी लगाने के बाद आपको तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। बालों में तेल लगाने से बाल ड्राई नहीं होंगे।

अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी के इस्तेमाल से आपके बाल खराब न हो तो आप इसमें ऑलिव ऑयल और अंडे जैसी चीजें मिक्स कर सकती हैं। ये चीजें आपके बालों को कंडीशन करने में मदद करेंगी और आपके बालों में शाइन भी आएगी।

इसे भी पढ़ें:बालों में अच्छे रंग के लिए मेहंदी में मिलाई जा सकती हैं ये 5 चीज़ें


टेक्सचर हो सकता है खराब

can henna mehndi affects hair texture
बालों में मेहंदी लगाने से टेक्सचर खराब हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से बाल सिल्की होने के बजाय डैमेज होने लगते हैं। इसलिए आपको सीमित मात्रा में मेहंदी को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए।

नोट: सर्दी के मौसम में बालों में मेहंदी लगाने से परहेज करें। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, जिससे आपको सर्दी या जुखाम की समस्या हो सकती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।