हिप्स और थाइज के सेल्युलाइट को '1 महीने' में ही कम कर देंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें

हर महिला की चाह होती है कि उसकी स्किन सॉफ्ट और स्मूथ हो, जिससे वह सबसे सुंदर दिखें। लेकिन सेल्युलाइट ज्यादातर महिलाओं की इस चाहत को चकनाचूर कर देती है। सेल्युलाइट के कारण स्किन बम्पी हो जाती है जो दिखने में बहुत बुरी लगती है। यूं तो बाजार में इससे दूर करने के बहुत सारे ट्रीटमेंट मौजूद हैं जो इसे दूर करने का दावा करते हैं लेकिन क्या सच में वह आपकी उम्मीदों को पूरा करते हैं? शायद नहीं।
फैट का बॉडी पर जमाव होने पर सेल्युलाइट होता है, इसमें स्किन एक बराबर नहीं रहती है। यह फैट हमारी थाइज, हिप्स और पेट के निचले हिस्से के पास पाया जाता है। जब किन्हीं कारणों से सेल्युलाइट स्किन के कनेक्टिव टिश्यूज के विपरीत जाने लगते हैं, तब स्किन सिकुड़ने लगती है या गड्ढेदार दिखाई देने लगती है। ऐसे में ही स्किन का टेक्चर खुरदुरा हो जाता है। सेल्युलाइट बहुत असामान्य नहीं है। यह समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है क्योंकि उसकी बॉडी में फैट सेल्स ज्यादा होते हैं। मध्यम उम्र की महिलाओं में ये समस्या बहुत ज्यादा पाई जाती है। यूं तो मोटी और दुबली-पतली दोनों ही महिलाओं के बॉडी में सेल्युलाइट होता है, लेकिन नोटिस सिर्फ मोटी महिलाओं में ही होता है। हालांकि ये हेल्थ के लिए खतरनाक नहीं है, लेकिन यह देखने में भद्दे लगते है इसलिए इसे कम किया जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Cellulite ने स्मूथ बॉडी की चाह को कर दिया है चकनाचूर तो अपनाये नारियल तेल
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपकी किचन में ही मौजूद चीजों से आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। आइए ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में जानें जो सेल्युलाइट से छुटकारा दिलाकर आपको देगें स्मूथ स्किन।
बॉडी ड्राई ब्रशिंग
ड्राई ब्रशिंग की हेल्प से आप सेल्युलाइट से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां ड्राई ब्रशिंग के जरिए बॉडी पर जमा गंदगी व डेड सेल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा यह सेल्युलाइट यानि फैट से भी निजात दिलाता है। सेल्युलाइट के कारण बॉडी पर असामान्य उभार व स्ट्रेच मार्कस आ जाते हैं। जिसके चलते महिलाएं अपनी उम्र से बड़ी नजर आने लगती है। इस समस्या में बॉडी ब्रशिंग तकनीक मददगार साबित हो सकती है। सेल्युलाइट से बचने के लिए पांच से दस मिनट के करीब, धीरे धीरे ड्राई ब्रश प्रभावित स्किन पर इस्तेमाल करें।
कॉफी स्क्रब
कॉफी एक बहुत अच्छा एक्सफोलिएंट है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने और त्वचा के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। यह सेल्युलाइट को कम करने में हेल्प करता है। जी हां कॉफी एक ऐसी चीज है जो बॉडी में से मोटी कोशिकाओं को हटाने में हेल्प करती है। कॉफी में मौजूद कैफीन आपके बॉडी को एंटी-सेल्युलाइट बनाने में हेल्प करते है। आप नारियल तेल और कॉफी पाउडर को मिलाकर, कॉफी स्क्रब बनाएं और इसे सेल्युलाइट वाली स्किन पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें। इसके अलावा, कॉफी के बीज का पाउडर बनाकर इसे अपने बॉडी लोशन में मिलाएं और त्वचा पर 5 मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से त्वचा धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार करें।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये हेल्थ के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। जी हां यह सेल्युलाइट का भी बहुत अच्छा ट्रीटमेंट है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर, त्वचा में सुधार करता है। सेल्युलाइट से बचने के लिए आप समस्या वाले हिस्से में कुछ समय के लिए ऑलिव ऑयल से मसाज करें। ऐसा आप रोजाना कर सकती हैं।
एप्पल साइडर सिरका
एप्पल साइडर सिरका भी आपकी हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। सेल्युलाइट से वाली स्किन पर एप्पल साइडर सिरके का इस्तेमाल करने से त्वचा में फंसे टॉक्सिन निकल जाते है। यह सूजन को कम करने में हेल्प करता है। त्वचा में इसके प्रयोग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप एप्पल साइडर सिरका में पानी की बराबर मात्रा मिलाकर त्वचा पर लगा सकती हैं। या आप चाहे तो शहद या पानी के साथ इसे पी भी सकती हैं। यह वजन कम करने और सूजन को दूर करने के साथ-साथ सेल्युलाइट को कम करने में हेल्प करता है।
इसे जरूर पढ़ें: गर्मियां छीन ना लें आपके बालों और चेहरे की खूबसूरती, अपनाएं एक्सपर्ट के ये आसान टिप्स
नारियल का तेल
नारियल तेल लगाने से भी आप सेल्युलाइट से आप आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। यह तेल आपकी त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है और सेल्स में फैट के जमाव को कम करता है। यह स्किन को पोषण करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट, स्मूद और यंग बनाता है। इसके लिए आप रोजाना वर्जिन नारियल तेल सेल्युलाइट वाली स्किन पर मसाज करना होगा।
अपनी किचन में ही मौजूद इन चीजों की मदद से आप सेल्युलाइट से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इनमें से कोई 1 उपाय आप भी ट्राई कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।