Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:42 AM IST

एक्सपर्ट से जानें बालों में कंघी करने का सही तरीका, नहीं होगी हेयर फॉल की समस्या

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बालों को सही तरीके से कंघी कर सकती हैं। आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
Updated:- 2025-09-05, 17:02 IST
image

महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपने बालों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक और अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बालों को सही तरीके से कंघी कर सकती हैं। आईए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

बालों पर कंघी करने का सही तरीका 

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए रोजाना बालों में कंघी करती है। अगर आप भी अपने बालों पर कंघी करती है, तो कंघी करने से पहले क्या आप जानती हैं कंघी करने का सही तरीका क्या है? अगर नहीं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सही तरीके से अपने बालों पर कंघी कर सकती हैं।  

1 (1)

बालों को बीच से डिवाइड करें 

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे बताया कि जब भी आप अपने बालों पर कंघी करे, तो सबसे पहले अपने बालों को बीच से डिवाइड कर आधे आधे हिस्से में बांट लें। इससे आप अपने बालों को ठीक तरीके से कंघी कर सकती हैं। जब आप बालों को बीच से डिवाइड कर लें, उसके बाद एक साइड के हिस्से को पहले कंघी कर सुलझा लें। उसके बाद दूसरे हिस्से की कंघी करें। जब आपके बाल अच्छे से जम जाए, तब आप सभी बालों को एक साथ लेकर कंघी कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: भूल जाएं महंगे प्रोडक्ट! सिर्फ के पानी से बालों को दें नेचुरल शाइन, जानें इसे यूज करने का सही तरीका

गीलें बालों पर कंघी करने से बचे

आप अपने सभी बालों को लेकर पोनी बना लें, उसके बाद पीछे की तरफ से से नीचे से ऊपर ले जाते हुए, बालों पर कंघी करें। इससे भी आपके बाल ठीक तरीके से बंध जाएंगे और आप आसानी से कंघी कर पाएंगी। अगर आपके बाल गीले हैं, तो गीलें बालों पर कंघी करने से बचे, नहीं तो बाल खराब हो सकते हैं। अगर आप इन सभी टिप्स को अपनाकर बालों पर कंघी करती है, तो इससे आपके बाल उलझेंगे नहीं और दिनभर एक जैसे रहेंगे।  

2 (1)

कंघी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा आप एक या दो हफ्ते में कंघी की अच्छी तरह सफाई करें और कुछ महीने में कंघी को बदल दें। ध्यान रहे जब भी आप कंघी को खरीदें तब अपने बालों के हिसाब से नरम कंघी का इस्तेमाल करें या आप बड़े स्टिक वाली कंघी का भी इस्तेमाल कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  बालों की ग्रोथ हो सकती है अच्छी अगर इस तरह इस्तेमाल करेंगी आंवला और नीम, एक्सपर्ट से जानें तरीका

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।