Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

फेमस सेलिब्रिटीज के इन सिंपल जूड़ा हेयरस्टाइल को करें रिक्रिएट

अगर आपको भी सिंपल जूड़ा हेयरस्टाइल बनाना है तो बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन।
Updated:- 2022-03-30, 15:37 IST
simple juda looks

बॉलीवुड एक्ट्रेस केवल फैशन और मेकअप के लिए नहीं जानी जाती, बल्कि वह अपने हेयरस्टाइलिंग के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आपको हेयरस्टाइलिंग में भी इंस्पिरेशन दे सकती हैं। इन दिनों सिंपल जूड़ा हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड में हैं। आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से सिंपल जुड़ा हेयरस्टाइल इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मलाइका अरोड़ा

malaika arora hairstyle

मलाइका अरोड़ा हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस और लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में मलाइका अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में जिस अंदाज में पहुंची थी, उसकी अभी तक चर्चा हो रही है। मलाइक ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी और येलो नियॉन कलर का ब्लाउज पहना था। जिसे उन्होनें हेवी चोकर और सिंपल जूड़ा के साथ फिनिशिंग टच दिया था। इस लुक में वह बेहद ही ग्लैमरस और ग्रेसफुल लग रही थी। लेकिन इस लुक में चार चांद उनके हेयरस्टाइल ने लगाया। मलाइका ने एक सिंपल बड़ा जूड़ा बनाया था, जिसे पिंक कलर के गजरे से सजाया था। लंबे बालों पर यह सिंपल जूड़ा बेहद ही खूबसूरत लगेगा। आप भी आसानी से इस हेयरस्टाइलको बना सकती हैं।

करिश्मा कपूर

karishma kapoor hairstyling

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही कुछ समय पहले करिश्मा कपूर ने तरुण तहिलियानी का खूबसूरत ब्लैक लंहगा पहना था। इस ब्लैक लंहगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, एम्ब्रॉयड्री के बावजूद भी उनका लुक काफी मोनोटोन था। करिश्मा ने इस लुक को ब्रेक करने के लिए डीप बेरी लिप कलर की लिपशेड लगाई थी। करिश्मा ने इस लंहगे के साथ जूड़ा बनाया है। करिश्मा ने एक नॉर्मल जूड़ा बनाया है, इस जूड़ा पर उन्होनें सफेद गुलाब लगाया है।

इसे भी पढ़ें:साड़ी के साथ ट्राई करें ये स्टाइलिश बन हेयरस्टाइल्स

शनाया कपूर

shanaya simple juda looks

भले ही शनाया कपूर ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन वह हमेशा अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इस दिवाली उनके लुक्स ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। शनाया कपूर ने इस दिवाली मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी पहन थी, जिसे उन्होनें सिंपल तरीके से स्टाइल किया था। यह लुक एक ट्रेडिशनल लुक था। शनाया ने इस लुक्स को नीट और स्लीक सेंटर-पार्टिंग वाले लो बन के साथ कंप्लीट किया। इस बन में उन्होंने मोगरे का गजरा (इस तरह बनाएं गजरा को हेयरस्टाइल का हिस्सा)लगया था।

इसे भी पढ़ें:शादी के फंक्‍शन के लिए ये 5 जूड़ा स्‍टाइल हैं बेस्‍ट, आपको देंगे Gorgeous look

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल ने पिछले साल ही शादी की है। वह ज्यादातर एथनिक लुक्स में ही नजर आती हैं। उनकी खासियत यह है कि वह अपने एथनिक लुक्स को काफी अच्छे से कैरी करती हैं। काजल का ये लुक काफी अच्छा है। काजल ने इस सूट के साथ एक सिपंल नॉटेड बन बनाया है, जो उनके लुक्स को बेहद एलिगेंट बनाता है। आप भी आसानी से इस यह जूड़ा हेयरस्टाइल (बेस्ट जूड़ा हेयरस्टाइल) बना सकती हैं।

जेनेलिया डिसूज़ा

genelia d'souza juda hairstyle

जेनेलिया डिसूज़ा हमेशा अपने सिंपल लुक्स के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी सिंपल रहता है। इस लुक्स में जेनिलिया काफी सुंदर लग रही है और उन्होनें इस लुक को स्लीक लो-बन से कंप्लीट किया है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।