Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

Rajasthani Mehndi Design: दुल्हन के हाथों में खूब जचेंगी राजस्थानी मेहंदी के ये डिजाइन

हाथों में मेहंदी लगने के बाद खूबसूरती को बढ़ा देती है। शादी-ब्याह हो या तीज-त्योहार मेहंदी तो हाथों में जरूर लगाई जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए राजस्थानी मेहंदी के कुछ डिजाइन लाए हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-20, 17:40 IST
rajasthani bridal mehndi designs for full hands

महिलाएं और लड़कियां अक्सर तीज-त्योहार और खास अवसरों पर मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी को बहुत शुभ माना गया है, साथ ही इसे सुहागनों के सोलह श्रृंगार का एक हिस्सा माना गया है। गोल टिक्की हो या कैरी हाथों में मेहंदी के कई खूबसूरत डिजाइन लगाए जाते हैं। इंटरनेट में आपको मेहंदी के कई डिजाइन मिल जाएंगे, जिससे आप अपने खूबसूरत मेहंदी लगवा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मेहंदी की कुछ सरल और सुंदर मेहंदी की डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे आप अपने हथेली के फ्रंट और बैक हैंड में लगवाकर हाथों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं।

अरेबिक, सिंपल और गोल कई तरह के डिजाइन लोग अपने हाथों में लगवाते हैं, ऐसे में आप राजस्थानी या मारवाड़ी मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइन को एक्सप्लोर कर अपने पसंदीदा डिजाइन बनवा सकती हैं। 

बारिक राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

rajasthani pattern mehndi design

हाथों में बनी ये मेहंदी की डिजाइन हाथों की खूबसूरती को चार गुना तक बढ़ा देगी। हथेली में में बने ये डिजाइन बेहद यूनीक और खूबसूरत है, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं। हथेली में बनी य मोटी डिजाइन रचने के बाद बहुत प्यारी लगेगी और काफी रचेगी क्योंकि यह बारीक नहीं है और आसपास बने बारीक डिजाइन मेहंदी की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।

लेटेस्ट राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

rajasthani mehndi designs for hands

राजस्थानी मेहंदी की ये डिजाइन काफी खूबसूरत और सिंपल है। इस डिजाइन को बहुत आसानी से हाथों में बना सकते हैं। आप इस डिजाइन को फ्रंट हैंड के अलावा बैकहैंड में भी बना सकती हैं। हथेली और हाथों में बनी ये डिजाइन बहुत सिंपल है और रचने के बाद हाथों में प्यारी भी लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Circle Mehndi Design: हथेली की बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर खूब जचेंगी मेहंदी की ये सर्कल डिजाइन, देखें तस्वीरें 

बैक हैंड राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

simple rajasthani mehndi designs

बैक हैंड पर बनी ये डिजाइन काफी यूनिक, लेटेस्ट और ट्रेंडी है। इस डिजाइन को बैकहैंड पर लगाएं और हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी। हाथों में लगने के बाद ये डिजाइन खूब जचेंगी, यदि आप दुल्हन बनने वाली हैं और हाथों में सिंपल डिजाइन (सिंपल मेहंदी डिजाइन) बनाना चाह रही हैं, तो भी ये डिजाइन अच्छे हैं।

इंगेजमेंट मेहंदी डिजाइन

simple rajasthani mehndi designs front hand

यदि आपकी सगाई या इंगेजमेंट होने वाली है, तो यह डिजाइन सबसे बेस्ट और परफेक्ट हैं। मेहंदी की इस डिजाइन में रिंग और रिंग पहनाते हुए कपल का भी डिजाइन बना हुआ है। इंगेजमेंट या अंगूठी रस्म के लिए यह डिजाइन परफेक्ट हैं।

सिंपल राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

simple rajasthani mehndi designs full hand

यह डिजाइन लगने के बाद किसी के भी हथेली की शोभा बढ़ जाएगी। मेहंदी की ये डिजाइन बहुत प्यारी और सुंदर है साथ ही बनाने में भी आसान है। मेहंदी के इस डिजाइन को आप हथेली और बैकहैंड दोनों में लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Jewellery Mehndi Design: होने वाली दुल्हन के हाथों में खूब जचेंगी ये ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।