सफेद बाल दिखते ही उखाड़ देती हैं, जानें आपकी यह आदत बालों को कैसे पहुंचा रही नुकसान?

आज कल कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्‍या हो रही है। ऐसे में लोग इन्‍हें उखाड़ देते हैं, लेक‍िन ऐसा करने से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
Updated:- 2026-11-27, 12:45 IST
side effects of white hair plucking

side effects of white hair plucking

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे बाल एकदम काले और शाइनी नजर आएं। इसके ल‍िए हम लड़कि‍यां क्‍या कुछ नहीं करती हैं, लेकि‍न सिर में एक-दो सफेद बाल दिखते ही कई लोगों के हाथ उन्हें उखाड़ने के लिए उठ जाते हैं। ऐसा लगता है कि अगर अभी इन्हें जड़ से निकाल दिया जाए, तो सफेद बालों की परेशानी खत्म हो जाएगी। हालांक‍ि, ऐसा करने से न तो सफेद बाल काले होते हैं और न ही उनकी संख्या कम होती है।

उल्टा, बार-बार ऐसा करने से बालों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बता दें क‍ि उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना आम बात है, लेकिन कम उम्र में भी कई वजहों से बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में सफेद बालों को देखकर घबराने या उन्हें बार-बार उखाड़ने के बजाय उनकी सही देखभाल करना ज्यादा जरूरी है। वरना बालों काे ज्‍यादा नुकसान हो सकता है।

side effects of white hair plucking (2)

image credit- ai

सफेद बालों को बार-बार उखाड़ने से कैसे हो सकता है नुकसान?

कई लोग सफेद बालों को बाकी बालों से अलग करके एक-एक कर उखाड़ते रहते हैं। शुरुआत में यह छोटी सी आदत भले ही आपको नॉर्मल लगे, लेक‍िन बार-बार ऐसा करने से बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स को नुकसान पहुंचता है। इससे बालों की ग्रोथ धीमी पड़ जाती है। सफेद बालों को उखाड़ने से आपको ये परेशानियां हो सकती हैं-

  • बार-बार बाल उखाड़ने से उनकी जड़ों पर असर पड़ता है। ऐसे में आपके बाल पतले हो सकते हैं।
  • बार-बार बाल उखाड़ने से उस जगह सूजन के बाद गहरे निशान पड़ने की संभावना रहती है।
  • लगातार बाल उखाड़ने से हेयर फॉलिकल्स को नुकसान होता है। इससे नए बाल जल्‍दी नहीं आते हैं।
  • अगर बालों की जड़ों को बार-बार नुकसान पहुंचता है, तो कुछ जगहों पर बाल दोबारा उगना बंद भी हो सकते हैं।

आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा क‍ि अगर आपने एक सफेद बाल उखाड़ दिया, तो उसकी जगह कई सफेद बाल उग आएंगे। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार, यह बात सही नहीं है। सफेद बाल तोड़ने से आसपास के काले बाल सफेद नहीं होने लगते है। दरअसल, बालों का रंग मेलानिन नाम के पिगमेंट से बनता है। ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ हेयर फॉलिकल्स में मेलानिन कम होने लगता है। इसी वजह से बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं।

side effects of white hair plucking

image credit- ai

ऐसे में अगर एक बार बालों का रंग सफेद होना शुरू हो जाए, तो उसे आसानी से पहले जैसा करना मुमकिन नहीं होता है। इसलिए अगर आप किसी सफेद बाल को उखाड़ भी देती हैं, तो उसी जगह से दोबारा सफेद बाल ही आ सकता है।

इन वजहों से भी कम उम्र में सफेद हो सकते हैं बाल

जागरण में छपी एक खबर के मुताब‍िक, सिर्फ बढ़ती उम्र ही बाल सफेद होने की वजह नहीं होती है। कई दूसरी चीजें भी बालों के रंग पर असर डालती हैं। जैसे-

  • लंबे समय तक तनाव में रहने से बालों की सेहत पर असर पड़ता है।
  • रोज ठीक से नींद न लेने की आदत भी बालों को नुकसान पहुंचाती है।
  • खाने में जरूरी पोषक तत्व न मिलने पर भी बालों की सेहत प्रभावित होती है।
  • जेनेटिक्स यानी परिवार से मिलने वाले गुण भी बालों के जल्दी सफेद होने की वजह हो सकते हैं।

सफेद बाल दिखें तो उखाड़ने के बजाय करें ये काम

अगर आपकाे बार-बार सफेद बाल नजर आते हैं, तो उन्‍हें ताेड़ना सही तरीका नहीं है। इससे बालों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और सफेद बाल भी दोबारा उग सकते हैं। इसलिए इस आदत को छोड़ना ही बेहतर है। ऐसे में बालों को साफ रखें, उनकी नमी का ध्यान रखें और खाने में जरूरी पोषक तत्व शामिल करें। अगर बाल बहुत कम उम्र में तेजी से सफेद हो रहे हैं या उनके साथ दूसरी परेशानी भी है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है और इसे किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प न समझें। हर किसी के बालों और सेहत की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए बालों से जुड़ी किसी भी समस्या या ज्यादा झड़ने-सफेद होने पर एक्सपर्ट या डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

Image Credit- Magnific

FAQ
सफेद बाल उखाड़ने के बजाय क्या उन्हें जड़ के पास से कैंची से काटा जा सकता है?
हां, जड़ से खींचने के मुकाबले बाल को एकदम जड़ के पास से कैंची से ट्रिम करना बेहतर है, क्योंकि इससे हेयर फॉलिकल (जड़) को खींचने या चोट लगने का खतरा नहीं रहता। बस ध्यान रखें कि कैंची साफ हो और त्वचा पर कट न लगे।
क्या कोई तेल या घरेलू नुस्खा सफेद हो चुके बाल को दोबारा काला कर सकता है?
एक बार जब बाल की जड़ में मेलानिन बनना कम या बंद हो जाता है, तो किसी तेल या घरेलू पैक से सफेद हो चुके बाल का रंग वापस काला नहीं होता है। तेल और घरेलू उपाय बालों को मुलायम और मजबूत रख सकते हैं, जिससे बाल स्वस्थ दिखते हैं।
कम उम्र में सफेद बालों की जांच के लिए किस डॉक्टर को दिखाना सही रहता है?
बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) को दिखाना सबसे सही होता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर विटामिन या पोषण की कमी जांचने के लिए साधारण ब्लड टेस्ट की सलाह भी दे सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।