herzindagi
how to use banana for pimples in hindi

केले से इस तरह करेंगी अपने चेहरे को नरिश तो नहीं होंगे मुंहासे

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो आपको केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय अपने चेहरे पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-05-19, 17:16 IST

कई महिलाओं की त्वचा पर मुंहासे होने लगते हैं। जिससे स्किन का ग्लो छिन जाता है। हालांकि, बाजार में मुहांसे की समस्या से निपटने के लिए तरह-तरह की क्रीम या अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। लेकिन यह स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके बजाय आप घरेलू उपाय अपना सकती हैं। स्किन को नरिश करना बेहद जरूरी होता है।

इससे त्वचा संबंधी समस्याएं कम होने लगती हैं। ऐसे में आप स्किन नरिशमेंट के लिए केले का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिन महिलाओं के चेहरे पर मुंहासे होते हैं, वह अपने स्किन केयर रूटीन में केले को शामिल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे करें केले से पिंपल्स की समस्या को दूर।

केले से करें फेस स्क्रब (Banana Face Scrub)

banana for face

केले के छिलके से बने इस होममेड मास्क से आपकी त्वचा एक्सफोलिएट होगी। जिससे आपके चेहरे पर मुंहासे नहीं होंगे।

आवश्यक सामान

  • 1 केले का छिलका
  • आधा कप ओटमिल
  • 3 बड़े चम्मच चीनी

विधि

  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें।
  • फिर अपने चेहरे को धो लें।

केले से बनाएं फेस पैक (Banana Face Pack)

अगर आपके चेहरे पर पिंपल होते हैं, तो आपको केले से बना फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। आप केले के छिलके से फेस पैक बना सकती हैं।

आवश्यक सामान

  • केले का छिलका
  • एक चम्मच नींबू का रस

विधि

  • एक बाउल में केले के छिलका को मैश कर लें। फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
  • कॉटन पैड की मदद से इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 15 मिनट बाद अपना फेस धो लें। (घरेलू तरीके से हटाएं मुंहासों के दाग)
  • इस पैक को लगाने से आपके चेहरे पर मुंहासे के बैक्टीरिया मर जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

केले से करें फेशियल (Banana Facial)

banana facial

आप केले से फेशियल कर सकती हैं। इससे आपके चेहेर पर मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी, जिससे चेहरे पर मुहांसे कम होने लगेंगे। फेशियल से चेहरा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है। जिससे स्किन संबंधी समस्या कम हो जाती है।

आवश्यक सामान

  • 1 केले

विधि

  • एक बाउल में केले को डालकर फॉर्क से मैश कर लें।
  • अब मैश किए हुए केले को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
  • करीब 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को जेंटल फेस क्लींजर से धो लें।
  • इससे आपके चेहेर पर पिंपल कम होने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: घर में केले से 10 मिनट में फेशियल करें और त्‍वचा की ड्राईनेस को दूर भगाएं


स्किन को बनाएं जवां (Banana For Skin Glow)

मुंहासे वाली स्किन डल हो जाती है। जिससे चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। इसलिए आप केले के इस्तेमाल से अपने चेहेर पर ग्लो ला सकती हैं।

आवश्यक सामान

  • केले
  • हेम्प मिल्क

विधि

  • किसी भी बर्तन में एक केले को मैश कर लें।
  • फिर इसमें दो चम्मच हेम्प मिल्क डालें।
  • हेम्प मिल्क मुंहासों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन ब्राइट होगी।
  • अब दोनों को अच्छे से मैश कर लें। (बेसन से 10 मिनट में करें फेशियल)
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 30 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें। क्योंकि दूध और केले में मौजूद पोषक तत्व आपके चेहरे में ऑब्जार्ब होंगे।
  • अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।