Tue Oct 6, 2026 | Updated 12:43 PM IST

सेंसिटिव और इरिटेटेड स्किन के लिए वरदान है PDRN, जानिए ब्यूटी का यह नया ट्रेंड

PDRN (पॉली डीऑक्सीराइबोन्यूक्लियोटाइड) आजकल स्किनकेयर में एक नया ट्रेंड है, जो त्वचा को गहराई से स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है। जानते हैं इसके फायदे...
Updated:- 2026-10-06, 11:34 IST
pdrn serum for sensitive skin (magnific)

स्किनकेयर की दुनिया में नए बदलाव आते रहते हैं, लेकिन आजकल सबसे ज्यादा ध्यान त्वचा को नया जीवन देने (स्किन रिजुविनेशन) पर दिया जा रहा है। अब लोग मुश्किल स्क्रब या केमिकल्स के बजाय ऐसे प्रोडक्ट्स पसंद कर रहे हैं जो त्वचा को गहराई से स्वस्थ और मजबूत बनाएं। इसी वजह से इन दिनों PDRN नाम का इंग्रीडिएंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कोरियाई ब्यूटी क्लिनिक से लेकर बड़े डर्मेटोलॉजिस्ट तक, हर जगह PDRN सीरम की चर्चा है। यह बेजान, रूखी, उम्र के शुरुआती लक्षणों और डैमेज बैरियर वाली स्किन को नया निखार देने में मदद करता है। इसके लिए हमने जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है PDRN?

PDRN का पूरा नाम पॉली डीऑक्सीराइबोन्यूक्लियोटाइड (Polydeoxyribonucleotide) है। यह त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करने वाला एक खास तत्व है।

  • कैसे बनता है: पारंपरिक रूप से इसे साल्मन मछली के डीएनए (Salmon DNA) के छोटे हिस्सों से तैयार किया जाता है, क्योंकि यह इंसान की त्वचा से काफी मिलता-जुलता है।
  • वेगन PDRN: आज जब लोग पेड़-पौधों से बने प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं, तब बाजार में वेगन या फाइटो PDRN (Phyto PDRN) भी आ चुका है। यह पौधों से तैयार किया जाता है और त्वचा को उतना ही फायदा पहुंचाता है।

2 - 2026-10-06T110147.479

त्वचा के लिए PDRN सीरम के बेहतरीन फायदे

PDRN सीरम से त्वचा को कई फायदे हो सकते हैं, ये निम्न प्रकार हैं-

  • त्वचा की तेजी से मरम्मत: प्रदूषण, नींद की कमी और ज्यादा केमिकल्स के इस्तेमाल से जब स्किन का नेचुरल बैरियर कमजोर हो जाता है, तब PDRN त्वचा को अंदर से रिपेयर कर उसे दोबारा मजबूत बनाता है।
  • त्वचा में कसाव और स्मूथ टेक्सचर: उम्र बढ़ने के साथ जब त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है, तब यह सीरम फाइन लाइन्स को कम करके रंगत को निखारता है और त्वचा को झुर्रियों से बचाता है।
  • गहरी नमी और प्राकृतिक चमक: स्वस्थ त्वचा के लिए नमी बेहद जरूरी है। यह सीरम त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे चेहरे पर बिना किसी भारीपन के एक कुदरती निखार और फ्रेशनेस नजर आती है।
  • बेजान स्किन में नई जान: अगर आपकी स्किन थकी हुई और सुस्त दिखती है, तो यह सीरम उसे री-जीवित करके हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम के साथ बढ़ने लगा है वायु प्रदूषण, ड्राई स्‍क‍िन से बचने के लिए करें ये 5 काम

किन लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए PDRN सीरम?

यह सीरम उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है, जिनकी-

  • स्किन टोन असमान है और चेहरा बेजान दिखता है।
  • त्वचा बहुत ज्यादा रूखी और खिंची-खिंची रहती है।
  • ज्यादा एक्सफोलिएशन या धूप से स्किन बैरियर डैमेज हो गया है।
  • चेहरे पर महीन रेखाएं और झुर्रियां दिखने लगी हैं।

1 - 2026-10-06T110145.549

निष्कर्ष

PDRN सीरम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो बिना किसी नुकसान के अपनी सेंसिटिव त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाना चाहते हैं। सही समय पर अपनी डेली केयर रूटीन में इसे शामिल करके आप अपनी त्वचा को लंबे समय तक युवा और निखरी बनाए रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ये 5 Branded Primer डेली यूज के लिए करें ट्राई , मिलेगा सैलून जैसा स्मूथ और ग्लोइंग बेस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या PDRN और पेप्टाइड्स एक साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
हां, दोनों मिलकर त्वचा को नमी देने और उम्र के असर को कम करने में और बेहतर काम करते हैं।
क्या PDRN सीरम से त्वचा Exfoliate है?
नहीं, यह त्वचा को छीलने के बजाय उसे अंदर से रिपेयर और हाइड्रेट करता है।
इसके फायदे दिखने में कितना समय लगता है?
नियमित रूप से 2 से 4 सप्ताह तक इस्तेमाल करने पर त्वचा के टेक्सचर और ग्लो में फर्क दिखने लगता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।