गर्मी में धूप से बढ़ गया है माथे का कालापन? इस 1 फेस पैक से मिल सकती है राहत

गर्मियों के मौसम में तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी का सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। खासतौर पर तेज धूप और धूल के कारण चेहरे पर दिखाई देता है। खासतौर पर माथे पर टैनिंग और कालापन जल्दी नजर आने लगता है। कई बार सनस्क्रीन और महंगे पार्लर ट्रीटमेंट भी चेहरे का कालापन दूर नहीं कर पाते हैं। मुख्य रूप से माथे में कालपन एक आम समस्या है जिसे दूर करना आसान नहीं होता है। कई बार पार्लर ट्रीटमेंट के बाद भी माथे की त्वचा बाकी चेहरे से ज्यादा डार्क दिखने लगती है। ऐसे में अगर आप कोई आसान और नेचुरल उपाय ढूंढ रही हैं, तो खीरा और एलोवेरा जेल से बना फेसपैक आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं हैं और इससे किसी भी तरह की समस्या भी नहीं होती है। एलोवेरा जेल त्वचा की देखभाल के लिए एक अच्छी सामग्री है। इसमें मौजूद कूलिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण गर्मी में त्वचा को ठंडक देने के साथ उसे हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि माथे की टैनिंग दूर करने के लिए फेस पैक कैसे तैयार करें।
गर्मी में माथे का कालापन क्यों बढ़ जाता है?
गर्मी में सूरज की तेज यूवी किरणें त्वचा में मेलानिन को बढ़ा देती हैं। इसी वजह से माथे, नाक और गालों पर टैनिंग ज्यादा दिखाई देती है। इसके अलावा पसीना, ऑयल और धूल जमा होने से भी त्वचा बेजान दिखने लगती है।
खीरा और एलोवेरा फेस पैक
इस फेस पैक को घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आपको घर पर ही आसानी से मिल जाती हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में चेहरे को ठंडक दे सकता है यह फेस पैक, घर बैठे मिलेगी चमकदार त्वचा
आवश्यक सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच ताजा
- खीरे का रस- 3 से 4 चम्मच
- गुलाब जल- 1 चम्मच
ऐसे तैयार करें फेस पैक
- सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।
- अब एक बाउल में एलोवेरा जेल, खीरे का रस और गुलाब जल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- तैयार फेसपैक को चेहरे और खासतौर पर माथे पर लगाएं।
- 15 से 20 मिनट तक फेसपैक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- इस फेसपैक का इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार करें।
यह भी पढ़ें- Aloe Vera Face Pack: चमकदार त्वचा के लिए लगाएं एलोवेरा फेस पैक, जानें फायदे
खीरा और एलोवेरा फेस पैक के फायदे
- खीरे में मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। इससे सनबर्न, माथे का कालापन और जलन कम हो सकती है।
- एलोवेरा जेल त्वचा को रिपेयर करने और डार्कनेस कम करने में मदद करता है।
- इस फेसपैक का नियमित इस्तेमाल करने से माथे की त्वचा साफ और फ्रेश दिखाई देती है।
- गर्मी में त्वचा जल्दी ड्राई और डिहाइड्रेट हो जाती है। यह फेसपैक स्किन को नमी देने में मदद करता है।
अगर आपके माथे की त्वचा भी काली हो रही है, तो ये फेसपैक कारगर हो सकता है। इसके आपकी त्वचा के लिए साइड इफेक्ट्स नहीं हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।