Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:00 PM IST

एक छोटी सी गलती से टूटने लगे बाल, रुक गई ग्रोथ; मेरे अनुभव से लें सबक

सोनल गुप्ता की गलतियों के कारण उनके बाल झड़ने लगे और ग्रोथ रुक गई। यह लेख बताता है कि कैसे अत्यधिक शैंपू, शैंपू मिलाना और बार-बार बदलना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
Updated:- 2026-06-25, 19:11 IST
image

बालों से हमारी खूबसूरती और पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन कभी-कभी हमारी एक छोटी सी गलती बालों को बुरी तरह बर्बाद कर सकती है। ऐसा ही कुछ सोनल गुप्ता के साथ हुआ।  बालों का झड़ना और उनकी ग्रोथ का अचानक से रुक जाना एक बेहद आम समस्या बन चुकी है। सोनल ने अधूरी जानकारी के चलते बालों के साथ कुछ ऐसे प्रयोग कर बैठीं, जिनका नुकसान बाद में भुगतना पड़ा। ऐसे में इनकी गलतियों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन-सी गलतियों के चलते लड़कियों के बाल खराब हो सकते हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

जरूरत से ज्यादा शैंपू का यूज

उनकी सबसे पहली और बड़ी गलती यह थी कि वह अपने बालों को जरूरत से ज्यादा साफ करने के चक्कर में बहुत अधिक मात्रा में शैंपू का इस्तेमाल करने लगी। उन्हें लगता था कि जितना ज्यादा झाग बनेगा, बाल उतने ही अच्छे से साफ होंगे, लेकिन इसका नतीजा बिल्कुल उल्टा हुआ। 

2 - 2026-06-25T155327.175

ज्यादा शैंपू करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल पूरी तरह खत्म हो गया और बाल अत्यधिक ड्राई यानी रूखे हो गए। जब बाल अपनी प्राकृतिक नमी खो देते हैं, तो वे बीच से टूटने लगते हैं और उनकी ग्रोथ पूरी तरह रुक जाती है।

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी चेहरे पर कराने जा रही हैं गर्म वैक्स? मेरी इस एक भूल से लें सबक

दो से तीन शैंपू को आपस में मिलाना

फिर उन्होंने एक नया एक्सपेरिमेंट शुरू कर दिया। वह दो से तीन अलग-अलग ब्रांड्स और अलग-अलग खूबियों वाले शैंपू को आपस में मिलाकर बालों में लगाने लगी। उन्हें लगा कि इससे मुझे सभी शैंपू के फायदे एक साथ मिल जाएंगे, लेकिन यह बालों के लिए सबसे खतरनाक साबित हुआ। 

1 - 2026-06-25T155319.998

बार-बार शैंपू बदलना

मार्केट में जब भी कोई नया एड दिखता था, वह तुरंत अपना पुराना शैंपू बदलकर नया ले आती थी। जल्दी-जल्दी शैंपू बदलने की इस आदत ने बालों के टेक्सचर को पूरी तरह बिगाड़ दिया। हमारे स्कैल्प को किसी भी एक प्रोडक्ट के अनुकूल होने में थोड़ा समय लगता है।  

इसे भी पढ़ें - केमिकल प्रोडक्ट्स छोड़ जब मैंने घर पर बनाया यह तेल, महीने भर में बदल गई बालों की काया

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।