Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

Glowing Skin Tips: चेहरे पर चुकंदर के 'बर्फ' से करें मसाज, गुलाबी न‍िखार देख हर कोई करेगा तारीफ

Glowing Skin Tips: हर क‍िसी को खूबसूरत द‍िखने की चाहत होती है। इसके ल‍िए लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ बाजार के महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं तो कुछ घरेलू नुस्‍खे अपनाती हैं। अगर आप गुलाबी न‍िखार पाना चाहती हैं तो चुकंदर के 'बर्फ' का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे?
Updated:- 2026-02-23, 12:17 IST
glowing skin with beetroot

Skincare With Beetroot: खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी को होती है। इसके लिए लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर लाते हैं। हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। दरअसल, धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण चेहरे की रंगत डाउन हो रही है। साथ ही कील-मुंहासे, डार्क सर्कल की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी चेहरे की रंगत सुधारना चाहती हैं, तो हम आपके लिए एक खास नुस्खा लेकर आए हैं।

लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया कि अगर आपको अपने चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए तो चुकंदर से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। कुछ चुकंदर का फेस पैक लगाते हैं, तो कुछ रस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम आपको आज चुकंदर के बर्फ से मसाज करने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

glowing skin

क्यों फायदेमंद है चुकंदर? (Glowing Skin With Beetroot Ice Cubes)

चुकंदर में विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को अंदर से रिपेयर करते हैं। चुकंदर के रस को अगर जमा कर चेहरे पर लगाया जाए, तो स्किन को ठंडक मिलती है। साथ ही स्किन फ्रेश नजर आती है।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्‍क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

कैसे बनाएं चुकंदर की बर्फ? (How To Make Beetroot Ice Cubes)

सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें। इसके बाद इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें और इसका रस निकाल लें। अब इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इसे आइस ट्रे में भरकर फ्रीजर में रख दें। कम से कम 5 घंटे इसे फ्रीजर में रखा रहने दें। ये क्यूब्स जम जाएंगे।

इस्तेमाल कैसे करें? (How To Use Beetroot On Skin)

इस्तेमाल करने के लिए आप एक आइस क्यूब निकाल लें और अब हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर दो से तीन मिनट के लिए मसाज करें। आंखों के आस-पास न लगाएं। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन से चार बार कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Face Cleanup: ₹10 में मि‍लेगा फेशियल जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से करें फेस क्लीनअप

korean star makeup tips (2)

इसके फायदे भी जानें (Benefits Of Beetroot For Glowing Skin)

  • चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।
  • स्किन हेल्दी और फ्रेश नजर आती है।
  • पोर्स टाइट होते हैं।
  • पिंपल्स की रेडनेस कम होती है।
  • दाग-धब्बे कम होते हैं।

यह भी पढ़ें- Vegetable Juice for Glowing Skin: चेहरे का नूर बढ़ाने के भी काम आती हैं ये सब्जियां, एक बार करें ट्राई

इन बातों का रखें ध्यान (Beauty Tips)

  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • कोई भी दिक्कत हो तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।
  • नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्‍टार्स जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन चाह‍िए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल

तो अगर आप भी कम खर्च में अपने चेहरे की रंगत निखारना चाहती हैं, तो चुकंदर का 'बर्फ' आपके काम आ सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Freepik/Ai Generated

FAQ
क्‍या चुकंदर से चेहरे को गुलाबी न‍िखार म‍िलता है?
हां, चुकंदर का फेस पैक, आइस क्‍यूब्‍स से गुलाबी न‍िखार म‍िलता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।