Nita Ambani Mehndi: नीता अंबानी की तरह आप भी लगा सकती हैं अपने हाथों पर कस्टमाइज की हुई परिवार के नाम की मेहंदी

नीता अंबानी के स्टाइलिश लुक्स के बाद इनके हाथों पर लगी मेहंदी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। आइये देखते हैं तस्वीरें- 
Updated:- 2024-07-13, 18:46 IST
nita ambani customized family name mehndi

नीता अंबानी के एक्सपेंसिव लुक्स तो आए दिन चर्चा का विषय बने ही रहते हैं। वहीं नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी हो चुकी है। ऐसे में स्टाइलिश लुक्स के बाद नीता अंबानी के हाथों पर लगी मेहंदी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करती नजर आ रही है। 

अंबानी परिवार में हर किसी का फैशन स्टाइल दूसरे से अलग है और अप टू ट्रेंड भी है। तो आइये जानते हैं नीता अंबानी की कस्टमाइज मेहंदी की क्या है खासियत। साथ ही, दिखाएंगे आपको राधिका मर्चेंट के हाथों पर लगी मेहंदी -

नीता अंबानी के हाथों में लगी मेहंदी की खासियत क्या है?

nita ambani hand mehndi

नीता अंबानी के हाथों पर लगी मेहंदी में उंगलियों पर जाल का डिजाइन बनाया गया है। वहीं हथेली के बीच में राधा-कृष्णा की तस्वीर को बनाया गया है। वहीं भरे हाथों की इस मेहंदी का रंग बेहद घाड़ा नजर आ रहा है। इसके अलावा खासियत की बात करें तो नीता अंबानी ने अपने हाथों पर कस्टमाइज मेहंदी लगाई है, जिसमें उन्होंने अपने घर के सभी लोगों यानी पति मुकेश से लेकर बच्चों तक में सभी जे नामों को मेहंदी के जरिये हाथों पर रचाया है।

nita ambani mehndi

इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Bridal Looks: पानेतर घाघरे से लेकर बनारसी लहंगे तक में बेहद खूबसूरत लग रही है राधिका मर्चेंट, देखें तस्वीरें

राधिका मर्चेंट के हाथों पर लगी मेहंदी 

radhika merchant bridal mehndi

मेहंदी की बात करें तो दुल्हन के हाथों में भी बेहद खूबसूरत मोर के डिजाइन की मेहंदी हाथों पर रचाई गई है। देखने में भरे हाथों वाली यह मेहंदी राधिका की खुसुरती में चार चांद लगाती हुई नजर आ रही है।

 

अगर आपको नीता अंबानी के हाथों पर लगी कस्टमाइज मेहंदी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।