herzindagi
image

काले अंडर आर्म्स को नेचुरली तरीके से करें साफ, पसीने की बदबू भी होगी दूर

घरेलू नुस्खों से डार्क अंडर आर्म्स की प्रॉब्लम को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों को मिक्स करके इसका इस्तेमाल करना है। आपके अंडरआर्म्स का रंग भी बदल जाएगा। साथ ही, बदबू भी गायब हो जाएगी।
Editorial
Updated:- 2025-07-30, 16:31 IST

जब भी हमें ज्यादा पसीना आता है, तो अंडर आर्म्स में कालापन और बदबू की समस्या होने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर पसीना जम जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने अंडरआर्म्स को साफ रखें, ताकि आपको इसकी वजह से किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम न हो। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल ज्यादा करें। घर की चीजें नेचुरल होती हैं। स्किन पर किसी तरह की कोई समस्या पैदा नहीं करती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसका तरीका हमारे साथ शेयर किया। आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।

डार्क अंडर आर्म्स से किस तरह की प्रॉब्लम हो सकती है?

डार्क अंडर आर्म्स की वजह से आपको दाने और डार्कनेस की सबसे ज्यादा समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर पसीना रोकने की वजह से आपकी स्किन पर खुजली होगी। साथ ही, छोटे-छोटे दाने भी वहां पर नजर आएंगे। ऐसे में अगर आप इन्हें कम करने के लिए क्रीम या पाउडर लगाएंगे, तो इससे अंडर आर्म्स और काले दिखेंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप स्किन को साफ रखें।

Dark underarms (3)

काले अंडर आर्म्स को साफ करने के लिए क्या करें?

इसके लिए आपको दही, हल्दी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना है। यह तीनों चीजें स्किन के लिए अच्छी होती हैं। साथ ही, इससे स्किन की डार्कनेस की प्रॉब्लम भी कम हो जाती है। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच दही लेना है।
  • अब इसमें चुटकीभर हल्दी को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल 2 चम्मच डालना है।
  • इन सभी चीजों को मिक्स करें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने अंडर आर्म्स में लगाएं।
  • इसे कुछ देर सूखने दें। फिर पानी से अपने अंडर आर्म्स को साफ करें।
  • इससे आपके अंडर आर्म्स साफ हो जाएंगे। साथ ही, बदबू भी कम हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: पसीने की वजह से काले पड़ गए हैं अंडरआर्म्स? इन आसान घरेलू उपायों से करें साफ

अंडरआर्म्स पर किसी भी चीज को लगाने से पहले जानें जरूरी बातें

  • अंडर आर्म्स की स्किन सॉफ्ट होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसपर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • आपको किसी भी तरह की सिट्रिक चीज को अंडरआर्म्स में इस्तेमाल नहीं करनी है।
  • आप बिना एक्सपर्ट की सलाह के स्किन पर किसी भी चीज को न लगाएं।
  • अंडर आर्म्स के बालों को साफ करके रखें। तभी आप स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं।

Dark underarms problem

इसे भी पढ़ें: डार्क अंडरआर्म्स को करना है क्लीन, तो एक्सपर्ट के बताएं इन नुस्खों को आज से करें फॉलो

एक्सपर्ट के बताए गए तरीके से आप अपने अंडर आर्म्स को साफ करके बदबू को दूर कर सकते हैं। बस आपको एक बार पैच टेस्ट करना होगा।

नोट: एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना किसी चीज का इस्तेमाल न करें। साथ ही, पैच टेस्ट जरूर करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik/ Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।