Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:33 AM IST

Nail Art Designs: सगाई पर गाउन के साथ अच्छे लगेंगे ये नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

इंगेजमेंट गाउन के साथ आप जब कुछ अलग तरह की नेल पैंट करवाएंगी तो इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे। साथ ही, आपको कुछ अलग डिजाइन क्रिएट करने के बारे में पता चलेगा। 
Updated:- 2024-12-10, 18:25 IST
image

सगाई का दिन हर लड़की के लिए खास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन के लिए हर कोई पहले से ही तैयार करके रखता है। लड़कियां हाथों की सुंदरता के लिए नेल आर्ट के अलग-अलग डिजाइन को क्रिएट करवाती हैं। इससे हाथों की सुंदरता दोगुनी हो जाती है। आप भी कुछ अलग तरह के डिजाइन वाले नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथों की रौनक बढ़ जाएगी।

गाउन के साथ नेल आर्ट

Nail art for simple designs

गाउन ज्यादातर लड़कियां पेस्टल कलर का खरीदती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें उनका लुक बार्बी जैसा नजर आता है। इसके साथ मेकअप और हेयर स्टाइल लुक भी वैसे ही क्रिएट करती हैं। आप नेल आर्ट भी वैसे ही तरह की क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की नेल पैंट से आपके नाखून सुंदर नजर आएंगे। इसमें आप फोटो में नजर आने वाले नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें एक नाखून पर फ्लावर डिजाइन बनाया गया है दो नेल्स पर ग्लिटर और एक में स्टोन का काम किया गया है। एक को पूरे में ग्लिटर लगाया गया है। इससे हाथ सुंदर लगेंगे।

सिंपल डिजाइन वाला नेल आर्ट

Simple design nail art

अगर आप ज्यादा ग्लिटर पसंद नहीं करती हैं, तो ऐसे में आप सिंपल डिजाइन वाले नेल आर्ट को भी अपने हाथों में क्रिएट कर सकती हैं। इसमें पार्टिशन करके आपके नेल्स पर गाउन के कलर का नेल पेंट लगाया जाएगा। इसके बाद कुछ नेल्स पर फ्लावर डिजाइन बनाया जाएगा। इसके बाद इसमें जेल नेल पैंट को लगाया जाएगा। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपके गाउन के साथ काफी जचेंगे। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Nail Art At Home: घर में आसानी से बन जाएंगे ये खूबसूरत नेल आर्ट, देखें डिजाइंस और जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

बो डिजाइन वाला नेल आर्ट

Glitter nail art

आप अगर थोड़ा हैवी नेल आर्ट करना चाहती हैं, तो इस तरह के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें कुछ नेल्स पर कलर के साथ ग्लिटर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कुछ में स्टोन और बो लगाया गया है। कुछ नेल्स पर ग्लिटर लगाया गया है। इस तरह के नेल आर्ट से भी हाथ सुंदर नजर आ रहे हैं। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: Nail Art: शादी के लिए हाथों के नाखूनों पर करवाएं नेल आर्ट, देखें सबसे अलग डिजाइंस

इस बार सगाई पर इन नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई करें। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन को सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Lotus Makkar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।