बिना केमिकल और बिना खर्च, ये सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा दूर करेगा एक्ने

अगर आप ये सोचती हैं कि एक्ने सिर्फ महंगे ट्रीटमेंट से ही ठीक हो सकते हैं, तो आप गलत हैं। असल में एक्ने को कम करने और चेहरे पर निखार लाने का राज हमारी सस्ती और देसी चीजों में छिपा है, जिनमें से कई तो आपको हमारी रसोई में ही मिल जाएंगी। एक्ने सिर्फ गलत स्किन केयर ही नहीं, बल्कि खराब खान-पान से भी हो सकते हैं। बार-बार होने वाले एक्ने चेहरे की खूबसूरती खराब करते हैं। भागदौड़ से भरी जिंदगी, अनहेल्दी डाइट और प्रदूषण का सीधा असर हमारी स्किन पर होता है। एक्ने की दिक्कत गलत खान-पान के कारण भी हो सकती है। एक्ने की वजह से पूरा लुक खराब हो जाता है और ये हटने के बाद भी स्किन पर दाग छोड़ देते हैं। ऑयली स्किन वाली लड़कियां एक्ने से अक्सर परेशान रहती हैं और इसे कम करने के लिए महंगे पार्लर ट्रीटमेंट और केमिकल्स वाले महंगे फेस वॉश या अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आमतौर पर इनमें खर्चा भी बहुत हो जाता है और रिजल्ट भी नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में अब आप पार्लर की जगह अपनी रसोई का रूख कीजिए और खर्चा करने के बजाय फ्री में मिलने वाली नेचुरल चीजों की मदद लीजिए। यहां हम आपको एक ऐसे ही फेसपैक के बारे में बता रहे हैं, जो ऑयल को कंट्रोल करके एक्ने को कम करता है। चलिए इसके फायदे और इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
मु्ल्तानी मिट्टी और नीम से बनने वाले फेस पैक के फायदे

मुल्तानी मिट्टी और नीम से बनने वाले फेस पैक से आप आसानी से एक्ने कम कर सकती हैं। ये दोनों ही चीजें स्किन को अंदर से साफ करती हैं और इनमें मौजूद नेचुरल गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन से अतिरिक्त तेल (ऑयल) को सोखने का काम करती है और पोर्स को गहराई से साफ करती है। वहीं नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
मुल्तानी और नीम से फेस पैक बनाने का आसान तरीका
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच नीम पाउडर (या ताजे नीम के पत्तों का पेस्ट)
- जरूरत के अनुसार पानी या गुलाब जल
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को साफ चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर लाएं गुलाबी निखार, गुलाब की पंखुड़ियों और एलोवेरा जेल से ऐसे बनाएं Face Mask; जानें फायदे
मुल्तानी मिट्टी और नीम का फेस पैक कैसे काम करता है?

- ये फेस पैक स्किन की गहराई तक जाकर गंदगी और धूल को साफ करता है।
- इससे अतिरिक्त तेल भी अब्जॉर्ब होता है।
- मुल्तानी मिट्टी जहां पोर्स को टाइट करती है और ऑयल को कंट्रोल करती है, वहीं नीम स्किन को अंदर से साफ करता है और इंफेक्श को कम करता है।
- इस फेस पैक से न केवल एक्ने कम होते हैं, बल्कि एक्ने की संभावना भी कम हो जाती है।
- हफ्ते में 2-3 दिन इस पैक को लगाने से स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
यह भी पढ़ें- Beetroot for Skin: चेहरे की ढीली स्किन पर लगाएं चुकंदर, जानें आइस क्यूब बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस सस्ते फेस पैक से आप आसानी से एक्ने को कम कर पाएंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- रोज चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?
- मुल्तानी मिट्टी चेहरे की गंदगी को अंदर से साफ करती है। इससे ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल होता है और एक्ने कम होते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।