बरसात के मौसम में एक्ने ने किया है परेशान? मुल्तानी मिट्टी के इस फेस पैक से पाएं बेदाग निखार

ऑयली स्किन वाली महिलाओं को मुहांसे बहुत परेशान करते हैं। खासकर, बारिश और गर्मियों में ऑयली स्किन की समस्या बढ़ जाती है। वहीं, हार्मोनल इंबैलेंस, गलत खान-पान और स्ट्रेस के कारण भी ऑयल ग्लैंड्स से अधिक तेल निकलने लगता है। इसकी वजह से एक्ने हो जाते हैं। मुहांसों को दूर करने के लिए, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय, आप घर में मौजूद कई चीजों की मदद से भी स्किन केयर कर सकते हैं। मुहांसों के निशान की वजह से चेहरा अपनी खूबसूरती खोने लगता है। अगर दाग-धब्बों की वजह से आपके चेहरे का निखार खो रहा है, तो मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद हो सकती है। इसकी मदद से आप घर पर एक आसान फेस मास्क को बना सकती हैं, जो एक्ने मार्क्स को दूर कर, चेहरे पर बेदाग निखार लाएगा।
मुहांसों के निशान को कम करेगा मुल्तानी मिट्टी से बना यह फेस पैक

- ऑयली स्किन वाली लड़कियों को स्किन से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा परेशान करती हैं। बड़े पोर्स, एक्ने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स, तेलीय त्वचा पर ज्यादा होते हैं।
- खासकर, मानसून और गर्मियों में ऑयली स्किन वाले लोगों को ज्यादा मुश्किल होती है।
- मुहांसे सही हो जाने के बाद भी चेहरे पर निशान रह जाते हैं। इसका असर आपकी खूबसूरती पर होता है।
- मु्ल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। साथ ही, यह तेल तो अब्जॉर्ब करने का काम करती है।
- यह स्किन में जमी गंदगी और धूल-मिट्टी को अंदर से साफ करती है।
- इसमें मैग्नीशियम क्लोराइड अधिक होता है। इसलिए, यह बैक्टीरिया को मारने का काम करती है।
- मुल्तानी मिट्टी का चंदन पाउडर और हल्दी के साथ इस्तेमाल, एक्ने मार्क्स, ब्लैकहेड्स और स्किन पर मौजूद अतिरिक्त तेल को कम कर सकता है।
- यह फेस पैक डेड स्किन सेल्स, टैनिंग और दाग-धब्बों को दूर करता है।
- चंदन पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह स्किन इंफेक्शन्स और दाग-धब्बों को कम करता है।
- हल्दी भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह एक्ने मार्क्स को कम करती है।
एक्ने मार्क्स को कम करने के लिए घर पर कैसे तैयार करें फेस पैक?

सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी- 2 टेबलस्पून
- चंदन पाउडर- 1 टीस्पून
- हल्दी- 1 चुटकी
- गुलाबजल- कुछ बूंदे
विधि
- सभी चीजों को पानी की मदद से अच्छी तरह मिलाएं।
- इनका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इसे चेहरे पर लगभग 15-20 मिनट के लिए लगाएं।
- इसके बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।
- इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाने से आपको अंतर महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार, पिंपल्स दूर करने के लिए इस खास पानी से करें फेस वॉश
एक्ने के निशान को कम करने के लिए, आप इस नुस्खे को आजम सकती हैं। अगर आपको एक्ने मार्क्स कम करने का यह घरेलू नुस्खा पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- एक्ने को कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए खाएं ये 2 हर्ब्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।