Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

गर्मी के बाद बारिश की वजह से हो रही है स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम, आजमाएं ये एक घरेलु उपाय

अगर आप भी बारिश आने से पहले मौसम बदलने की वजह से स्किन रिलेटेड परेशानी का सामना कर रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमाकर स्किन पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-20, 19:08 IST
image

गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधित परेशानी होना एक आम समस्या है,जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती है। इस मौसम में महिलाएं चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज और दाग धब्बों का सामना करती है। ऐसे में अगर आप भी बदलते मौसम की वजह से हो रही त्वचा संबंधित परेशानियों को कम करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप त्वचा पर हो रही इन परेशानियों को कम कर सकती है। आइए जानते हैं इन उपाय के बारे में।

चेहरे पर हो रहीं समस्या के लिए आजमाएं एक खास उपाय

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा संबंधित परेशानी होना एक आम समस्या है। अगर आप भी इसी समस्या का सामना कर रही है और इन परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर मुल्तानी मिट्टी का खास उपाय आजमा सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-06-20T181326.628

मुल्तानी मिट्टी पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी
  • कैमोमाइल के फूल
  • गुलाब की पत्तियों का पाउडर
  • गुलाब जल

यह भी पढ़ें- इंस्टेंट ग्लो के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का DIY आइस क्यूब

मुल्तानी मिट्टी पेस्ट बनाने का तरीका

  • इस खास पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी पाउडर ले।
  • इसमें गुलाब की पत्तियों का पाउडर और कैमोमाइल के फूल का पेस्ट डाल दें।
  • अब ऊपर से गुलाब जल मिलाकर इस पेस्ट तैयार कर लें।
  • पेस्ट को तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।
  • जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा लें।
  • 30 मिनट के बाद आप अपने चेहरे की मसाज करते हुए इस पेस्ट को धो सकती हैं।

2 - 2026-06-20T181324.872

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ऐसा एक हफ्ते में एक से दो बार करती हैं, तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट मुलायम और चमकदार बनेगी, साथ ही बदलते मौसम की वजह से होने वाली परेशानी भी कम हो सकती है। अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में लें।

यह भी पढ़ें- मॉनसून में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, इन स्किन टाइप वाली महिलाएं न करें ट्राई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।