Microblading vs Powder Brows: परफेक्ट आईब्रो के लिए क्या है बेस्ट? जानें दोनों में अंतर

आइब्रो को परफेक्ट शेप देने वाली माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज ट्रिक इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दोनों के बीच का अंतर जानना चाहती हैं, तो इस लेख में जानते हैं इसके बारे में।
Updated:- 2026-10-24, 14:23 IST
image

खूबसूरत चेहरा पाने के लिए अक्सर महिलाएं कई तरह के प्रयास करती हैं। परफेक्ट शेप पाने के लिए वे आइब्रो थ्रेडिंग से लेकर वैक्स तक करवाती हैं। आजकल फैशन की इस दुनिया में आइब्रो को थिक और शेप्ड लुक देना बहुत ज्यादा चर्चा में है। यही नहीं, अब महिलाएं सेमी-परमानेंट टैटू मेकअप ट्रिक्स भी आजमा रही हैं। ब्यूटी और कॉस्मेटिक स्किन इंडस्ट्री में इन दिनों माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। क्या आप जानती हैं कि आइब्रो के लिए ये दोनों तकनीकें क्या हैं और इनमें क्या अंतर है? अगर नहीं, तो इस लेख में हम इसी बारे में विस्तार से जानेंगे।

माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज

अगर आप भी सेमी-परमानेंट आइब्रो मेकअप कराने की सोच रही हैं, तो यह कराने से पहले माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज के बारे में जरूर जान लें। आइए जानते हैं इन दोनों तकनीकों और इनके फायदों के बारे में।  

12 (18)

1. माइक्रोब्लेडिंग क्या है?

माइक्रोब्लेडिंग एक मैनुअल सेमी-परमानेंट कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसमें आइब्रो को नेचुरल और घना लुक दिया जाता है। इसमें एक बारीक ब्लेड वाले टूल की मदद से स्किन की ऊपरी परत पर बालों जैसे पतले कट्स बनाए जाते हैं और उसमें पिगमेंट भरा जाता है। यह प्रक्रिया देखने में बिल्कुल नेचुरल बालों की ग्रोथ जैसी दिखाई देती है। अगर आपकी आइब्रो बहुत ज्यादा पतली या हल्की हैं, तो आप इस तकनीक को आजमा सकती हैं। माइक्रोब्लेडिंग तकनीक उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है जिनकी स्किन नॉर्मल या ड्राई होती है।

2. पाउडर ब्राउज क्या है?

पाउडर ब्राउज को 'ओम्ब्रे ब्राउज' भी कहा जाता है। यह एक मशीन-बेस्ड सेमी-परमानेंट मेकअप तकनीक है। इसमें किसी ब्लेड का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि एक टैटू मशीन जैसी बारीक सुई से स्किन पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाए जाते हैं। इससे आइब्रो में वैसा ही शेडेड लुक आता है, जैसा आप आइब्रो पेंसिल या आइब्रो पाउडर का इस्तेमाल करके बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- Beautiful Eyebrow Tips: मेकअप आर्टिस्ट ने बताएं आइब्रो को खूबसूरत बनाने के ये 3 खास तरीके, घर बैठे कर सकती हैं ट्राई

माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज में अंतर

ऑयली स्किन पर माइक्रोब्लेडिंग का पिगमेंट जल्दी फैल सकता है, लेकिन पाउडर ब्राउज की शेडिंग ऑयली स्किन पर भी बहुत नेचुरल और लॉन्ग-लास्टिंग दिखती है। माइक्रोब्लेडिंग की तुलना में पाउडर ब्राउज का रंग थोड़ा ज्यादा समय तक बरकरार रहता है और इसका लुक बहुत सॉफ्ट दिखता है।

अंतर का आधार माइक्रोब्लेडिंग (Microblading) पाउडर ब्राउज (Powder Brows)
टूल हाथ से चलने वाला बारीक ब्लेड डिजिटल मशीन 
कैसा दिखता है नेचुरल, एक-एक अलग बाल जैसा लुक भरा-भरा, शेप्ड मेकअप,पाउडर लुक
टिकाऊपन 1 से 1.5 साल तक 2 से 3 साल तक
दर्द और हीलिंग हल्का कट लगने से दर्द व हीलिंग टाइम थोड़ा ज्यादा कट नहीं लगते, इसलिए कम दर्द और जल्दी हीलिंग

माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज क्या है आपके लिए सही?

अगर आप अभी भी कंफ्यूज हैं कि आपके लिए इन दोनों में से कौन सा ऑप्शन बेस्ट है, तो अपनी स्किन टाइप और पसंद के हिसाब से ऐसे चुनाव कर सकती हैं-

अगर आपकी स्किन ड्राई या नॉर्मल है और आप एकदम नेचुरल बालों जैसी फिनिश चाहती हैं, तो आपके लिए माइक्रोब्लेडिंग अच्छा विकल्प है।
अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपको रोजाना मेकअप जैसा परफेक्ट और शेडेड आइब्रो लुक पसंद है, तो आपके लिए पाउडर ब्राउज सही रहेगा।
अगर आप दोनों तकनीकों का फायदा एक साथ उठाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट्स से माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर शेडिंग का मिक्स कॉम्बिनेशन बनवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पार्लर में खराब हो गई है आइब्रो की शेप? घर पर ऐसे करें झटपट ठीक

निष्कर्ष:  माइक्रोब्लेडिंग और पाउडर ब्राउज दोनों ही तकनीकें आइब्रो को खूबसूरत और परफेक्ट शेप देने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं। माइक्रोब्लेडिंग आपको नेचुरल बालों जैसी फिनिश देती है, वहीं पाउडर ब्राउज आपको एक सॉफ्ट और भरा हुआ मेकअप लुक देने में मदद करती है। ऐसे में आप अपनी स्किन टाइप और पसंद के हिसाब से दोनों में से किसी भी एक तकनीक को चुन सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।