म्यूइंग से फेस टेपिंग तक, शार्प जॉलाइन पाने के इन वायरल हैक्स का क्या है सच?

सोशल मीडिया पर इन दिनों शार्प जॉलाइन पाने के लिए कई हैक्स वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है- म्यूइंग और फेस टेपिंग ट्रेंड। आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेंड के बारे में।
Updated:- 2026-10-23, 15:18 IST
image

आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के ब्यूटी ट्रेंड्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग बिना सोचे-समझे फॉलो करने लगते हैं। ऐसा ही एक ब्यूटी ट्रेंड इन दिनों बहुत चर्चा में है, जिसे 'म्यूइंग' (Mewing) और 'फेस टेपिंग' (Face Taping) का नाम दिया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि शार्प जॉलाइन पाने के लिए ये दोनों वायरल ट्रिक्स सबसे बेस्ट हैं।

अगर आप भी म्यूइंग और फेस टेपिंग को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्या सच में सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली म्यूइंग और फेस टेपिंग तकनीक काम करती है या नहीं? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

1. म्यूइंग ट्रिक क्या है ?

म्यूइंग ट्रिक की शुरुआत एक ब्रिटिश ऑर्थोडोंटिस्ट डॉ. जॉन म्यू ने की थी। म्यूइंग में अपनी जीभ को पूरी तरह से मुंह के ऊपरी हिस्से यानी तालू से सटाकर रखा जाता है, जबकि आपके दांत आपस में हल्के से जुड़े होने चाहिए और होंठ बंद रहने चाहिए। यह तकनीक खासकर बच्चों या टीनएजर्स में सही तरीके से सांस लेने की आदत और जबड़े के शुरुआती विकास को सुधारने के लिए बताई जाती है।

अगर आपके मन में सवाल आ रहा है, कि क्या यह एडल्ट्स में काम करती है? तो सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का दावा है कि इस स्थिति में रहने से एडल्ट्स के जबड़े की हड्डी बदल जाएगी और जॉलाइन बहुत शार्प हो जाती है। सच यह है कि एक बार जब आपके जबड़े की ग्रोथ पूरी हो जाती है, तो सिर्फ जीभ रखने के तरीके से हड्डी की बनावट या जॉलाइन में कोई बड़ा बदलाव आना थोड़ा मुश्किल होता है।

म्यूइंग के नुकसान:  अगर आप भी सोशल मीडिया के इस ट्रेंड को फॉलो कर रही हैं और अपनी जीभ से दांतों पर लगातार दबाव डालती हैं, तो इससे जबड़े के जोड़ों में खिंचाव आ सकता है। इससे दांत टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं और जबड़े व गर्दन की नसों में तेज दर्द की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

2. फेस टेपिंग क्या है ?

American Association of Orthodontists (AAO) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार चेहरे पर कॉस्मेटिक टेप चिपका कर सोने को ही फेस टेपिंग कहते हैं, जो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फेस टेपिंग में चेहरे की ढीली स्किन या झुर्रियों को पीछे खींचकर कसावट के साथ टेप लगा दिया जाता है, ताकि रात भर स्किन खिंची रहे और सुबह उठने पर चेहरा टाइट दिखे। यह ट्रिक बिल्कुल एक टेंपरेरी बोटॉक्स की तरह काम करती है। जब तक यह टेप चेहरे पर लगी रहती है, तब तक स्किन खिंची हुई दिखती है, लेकिन टेप हटाते ही चेहरा पहल जैसा हो जाता है। फेस टेपिंग न तो चेहरे की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करती है और न ही मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। यह केवल कुछ घंटों के लिए स्किन को खींचकर टाइट दिखाती है।

फेस टेपिंग के नुकसान: सेंसिटिव स्किन पर रोज टेप चिपकाने और खींचने से रैशेस, एलर्जी, रेडनेस और स्किन ढीली होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Face Fat: थुलथुले गालों और डबल चिन से हैं परेशान? परफेक्ट जॉलाइन पाने के डाइट में करें ये बदलाव

3. नेचुरली शार्प जॉलाइन पाने के आसान और सेफ तरीके

अगर आप बिना किसी नुकसान के नेचुरली शार्प जॉलाइन पाना चाहती हैं, तो कुछ आसान और असरदार टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

बता दें, कि चेहरे का फैट अलग से कम नहीं होता। जब आप पूरी बॉडी का फैट कम करेंगी, तो धीरे-धीरे चेहरे और जॉलाइन में भी फर्क साफ दिखने लगेगा।
गर्दन और जबड़े की हल्की एक्सरसाइज व फेशियल योग करने से चेहरे की मांसपेशियां टोन होती हैं और जॉलाइन शेप में आती है।
ज्यादा नमक और जंक फूड खाने से शरीर में वाटर रिटेंशन होता है, जिससे चेहरे पर सूजन दिखने लगती है। इसलिए जंक फूड से बचें और दिनभर भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

यह भी पढ़ें- चिन और जॉलाइन पर हो रहे हैं Pimples? लगाएं चंदन और शहद का यह फेस पैक

निष्कर्ष: आज के सोशल मीडिया दौर में आए दिन कुछ न कुछ नया ट्रेंड करता रहता है। इन दिनों फेस टेपिंग और म्यूइंग दोनों ही काफी ट्रेंड कर रहे थे, लेकिन बिना सोचे-समझे इन्हें फॉलो करना नुकसानदायक हो सकता है। उम्मीद है इस लेख में बताई गई यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी और आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image credit: freepik

FAQ
क्या म्यूइंग करने से सच में रातों-रात जॉलाइन शार्प हो सकती है?
बिल्कुल नहीं! यह सोशल मीडिया का एक भ्रम है। हड्डियों के आकार में बदलाव आने में सालों का समय लगता है और वयस्कों में यह संभव नहीं है।
क्या फेस टेपिंग से चेहरे की झुर्रियां हमेशा के लिए खत्म हो सकती हैं?
नहीं, फेस टेपिंग से झुर्रियां खत्म नहीं होतीं। यह केवल कुछ घंटों के लिए त्वचा को खींचकर अस्थायी कसाव देती है।
क्या म्यूइंग करने से जबड़े में कोई नुकसान हो सकता है?
हां, अगर आप जबड़ों को बहुत ज्यादा जोर से भींचकर रखते हैं, तो आपको जबड़े के जोड़ों में दर्द (TMJ Pain) और दांतों में घिसाव की समस्या हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।