लाइट कलर आउटफिट के साथ ऐसे करें मेकअप, मिलेगा मनचाहा लुक

आज हम आपको बताएंगे कुछ मेकअप टिप्स जिन्हें आप आसानी से अपने लाइट कलर के आउटफिट के साथ ट्राई करके खुबसूरत लुक पा सकती हैं। 

 
light colour outfit

आजकल का दौर बदल गया है। इस बदलते दौर में हर कोई खूबसूरत लगना चाहता है। जिसके लिए सबसे ज्यादा महिलाएं चिंतित रहती हैं। वह अपने कपड़ों से लेकर मेकअप तक का ध्यान बहुत बखूबी से रखती हैं। साथ ही वह अपने लुक को सबसे अलग और आकर्षक बनाने लिए हर मुमकिन काम करती हैं, जो उन्हें औरों से खूबसूरत बनाएं। ऐसे में कुछ महिलाएं हैवी कलर के आउटफिट्स कैरी करना पसंद करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाओं को लाइट कलर के आउटफिट पहनना बहुत पसंद होता है, लेकिन इन तरह के आउटफिट्स के साथ कैसा मेकअप किया जाए इसे लेकर ज्यादातर वह कन्फ्यूजन में पड़ी रहती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नही है, क्योंकि आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कुछ मेकअप जिन्हें आप लाइट कलर के आउटफिट्स के साथ आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

व्हाइट कलर के आउटफिट

white colour

व्हाइट स्किन, क्रीम, बजे कलर बहुत लाइट होता है। ऐसे आउटफिट्स के साथ डार्क मेकअप अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में इन कलर के कपड़ो के साथ आप कोशिश करें की लाइट या न्यूड कलर का मेकअप करें। साथ ही अगर आप चाहें तो अपने आई मेकअप को थोड़ा डार्क लुक दे सकती हैं। इससे आपका लुक और खिल कर आएगा।

लाइट ग्रीन कलर के आउटफिट

light green

बाजार में ग्रीन कलर में आपको बहुत से शेड्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन सब में सबसे ज्यादा फ्रेश लुक लाइट ग्रीन कलर देता है। साथ ही ये सदाबहार रंगों में से एक होता है। आप लाइट ग्रीन कलर के आउटफिट्स के साथ कंट्रास्ट मेकअप को चुनें। ऐसे में आप मोव कलर का मेकअप भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आप अपने लुक के साथ कुछ नया ट्राई करने की सोच रही हैं या फिर एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप चाहे तो ब्राउन कलर या ग्लिटर से अपना आई मेकअप कर सकती है। इस लुक में आप काफी एलीगेंट और खूबसूरत लगेंगी।

इसे भी पढ़ें : ड्राई स्किन वाली महिलाएं ड्यूई बेस मेकअप करने के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान

लाइट ब्‍लू कलर आउटफिट

light blue colour

आजकल लाइट ब्‍लू कलर के कपड़े काफी ट्रेंड में है। इस तरह के आउटफिट्स देखने में काफी सोबर लगते हैं। अगर आप लाइट ब्‍लू कलर के आउटफिट पहन रही हैं, तो आप न्यूड कलर या फिर कपड़ो के कलर का लाइट मेकअप को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ ही आप अपने लिप्स को हाईलाइट करने के लिए लिप ग्लॉस का यूज भी कर सकती है। (फ्लोरल प्रिंट आउटफिट)

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Recommended Video

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP