सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में बहुत सारे पर्व आते हैं, जो खास महिलाओं के लिए हाते हैं और इन त्योहारों पर महिलाएं अपने साज श्रृंगार से जरा भी समझौता नहीं करती हैं। खासतौर पर जब तीज जैसा त्योहार होता है, तो महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं और यह मेहंदी खास पति के लिए होती हैं।
कुछ खास अवसरों पर आप अपने पति को प्यार जताने के लिए अपने हाथों की मेहंदी में प्यार भर कोट्स लिखवा सकती हैं। इन कोट्स को मेहंदी की डिजाइन के साथ आप इस तरह से जोड़ सकती हैं, जिसे देखने में लगता है कि आपने जो लिखा है वह भी एक डिजाइन ही है।
तो चलिए आज ही आपको इस आर्टिकल में कुछ कोट्स दिखाएंगे, जो आप अपने पार्टर्न के लिए मेहंदी लगवाते समय लिखवा सकती हैं।
अगर आपकी शादी को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है या फिर आपकी यह पहली तीज है, तो आप अपने पति से प्यार का इजहार करने के लिए मन की बात को छोटे से लफजों मेहंदी के साथ जोड़ सकता है। आप कैरी, मंडला आर्ट या फिर बॉर्डर मेहंदी लगा सकती हैं। इसके साथ ही कुछ प्यार भरे कोट्स, शायरी या कविताओं को भी मेहंदी से लिख सकती हैं।
कुछ उदाहरण हम आपको देते हैं-
अपने रूठे पिया को भी आप मेहंदी लगाकर मना सकती हैं, मगर मेहंदी में उनके लिए कुछ ऐसा संदेश लिखवाएं कि पति गुस्सा भूल कर आपको सीने से लगा लें। इसके लिए आप मोटिफ, गोल टिक्की, फ्रेम मेहंदी लगवा सकती हैं। आप इसके अंदर छोटा बड़ा जैसा चाहें वैसा संदेश लिखवा सकती हैं। यहां हम आपको मेहंदी की तस्वीर के साथ ही, संदेश के भी कुछ आइडिया बताएंगे।
अगर आपको हैवी मेहंदी डिजाइंस पसंद हैं, तो आप जाल, झरोखा और मेहताब मेहंदी डिजाइन आप लगा सकती हैं। इसके अंदर आप छोटे-छोटे संदेश अपने पति या प्रेमी के लिए लिख सकती हैं। जिसे पढ़कर उन्हें एक बार फिर से आपसे प्यार हो जाएगा। इस तरह की मेहंदी में आप अंग्रेजी और हिंदी दोनों में संदेश लिख सकती हैं। कुछ विकल्प हम आपको बताते हैं-
सिंपल मेहंदी डिजाइंस के साथ भी आप अपने पार्टनर के लिए खूबसूरत कोट्स या बातें लिख सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में चक्र, बेल और मोर मेहंदी आप लगा सकती हैं। यह मेहंदी दिखने में खूबसूरत भी लगती हैं और इससे आपके हाथ भी ज्यादा भरे-भरे नहीं लगते हैं। आप इस तरह की मेहंदी के साथ बीच-बीच में कोट्स भी लिख सकती हैं। कुछ कोट्स के बारे में हम आपको बताते हैं-
माड़वाड़ी मेहंदी डिजाइंस बहुत ज्यादा बारीक और घनी होती हैं। अगर आप घनी मेहंदी लगवा रही हैं, तो बीच में या साइड में अपने पति के लिए संदेश लिखने की जगह छुड़वा लें। यह मेहंदी डिजाइन आप केवल अपनी हथेलियों पर भी लगवा सकती हैं और पूरे हाथों पर भी इस तरह की मेहंदी डिजाइंस लगवाई जा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।