Long Hair Home Remedies: महीने भर में बालों को करना है लंबा तो जरूर लगाएं ‘करी पत्ते का पेस्ट’

खाने में करी पत्ते का इस्तेमाल करने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमें आयरन, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन सी, बी, ए और ई जैसे तत्व होते हैं। यह शरीर को तो फायदा पहुंचाते ही हैं साथ ही यह आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। खासातौर पर अगर आपको अपने बालों की ग्राथ बढ़ानी है तो आपको अपने बालों पर करी पत्ते से बना हेयर मास्क जरूर लगाना चहिए। यह आपके बालों की ग्रोथ के साथ उनकी चमक और मजबूती को भी बढ़ाएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप करी पत्ते को हेयर मास्क बना सकती हैं।
करी पत्ते से आप कई तरह से हयर मास्क बना सकती हैं। आप नारियल के तेल के साथ भी इसका हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो ऑलिव ऑयल के साथ भी करी पत्ते का हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Gharelu Nuskha: घुटने तक लंबे और घने बाल चाहिए तो लगाएं ये होममेड हनी हेयर मास्क

कैसे तैयार करें हेयर मास्क
आपको इसके लिए करीन पत्ते की 10 पत्तियों को 5 से 7 मिनट के लिए नारियल के तेल में डाल कर गर्म करना होगा। इससे पत्तियों में मौजूद पोषक तत्तव तेल में आ जाते हैं। अब इन पत्तियों को पीस कर महीन पेस्ट बनाएं और उस पेस्ट में तेल मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को बालों में लगा लें। आपको यह हेयर मास्क बालों की जड़ों की धीरे-धीरे मसाज करते हुए लगाना है।
इसके बाद बचे हुए मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाएं और इसे करीब एक घंटे तक लगा रहने दें। एक घंटे बाद आप अपने बालों को शैंपू से वॉश कर लें। आप चाहें तो करी पत्तों को धूप में सुखा कर फिर उसका पाउडर बना कर फिर तेल में गरम करें और बालों में लगाए। आप ऐसा नारियल के तेल की जगह ऑलिव ऑयल में भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Shiny Hair Tips: घर पर बना यह ‘हेयर मिस्ट’ बालों को बनाएगा सिल्की

इस मास्क के फायदे
- अगर आप यह मास्क लगाती हैं तो आपके बालों की ग्रोथ तो बढ़ेगी ही साथ ही आपको इससे और भी कई फायदे होंगे। दरअसलस, करी पत्ता पोटीन और बीटा कैरिटीन का बहुत ही अच्छा सोर्स हाता है। यह बालों को खराब होने से बचाता है। खासतौर पर अगर आपके बाल बहुत पतले हैं तो यह उन्हें टूटने से बचाता है। यह बालों को सॉफ्ट और शायनी भ बनाता है।
- अगर आपके बाल कमजोर हैं तो आपको करी पत्ते का लेप पीस कर अपने बालों पर लगाना चाहिए। इससे आपके बाल झड़ों से मजबूत होते हैं। इतना ही नहीं यह आपके बालों को सफेद होने से भी रोकता है।
- इसमें वटिामिन बी1 बी9 और सी होता है। इसके अलावा आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस का भी यह अच्छा स्रोत है। अगर आप रोजाना उपर बताया हेयर मास्क बालों पर लगाती हैं तो यह बालों की ग्राथ बढ़ाने के साथ-साथ उसे घना भी बनाता है।
- आप करी पत्ते का तेल भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको इसका रस निकाल कर जैतुन के तेल में मिलाना होगा और इससे आपको हफ्ते में दो बार बालों की अच्छे से मालिश करनी होगी। यह आपके बालों को मजबूत और शाइनी बनाएंगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।